धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची इस बार PM मोदी ने निकाल दी, पीएम ने बागेश्वर बाबा की मां से क्या कहा?

न्यूज तक

24 Feb 2025 (अपडेटेड: Feb 24 2025 4:22 PM)

Dhirendra Shastri Ki Shadi Ki Parchi: बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन में पहुंचे पीएम मोदी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मां से भी मुलाकात की. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की माता जी और पीएम मोदी के बीच पांच मिनट बातचीत हुई. पीएम ने बताया कि उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री के मां की पर्ची खोल दी है...

पीएम मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची खोल दी.
पीएम मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की पर्ची खोल दी.
Google CTA

Dhirendra Shastri Marriage: बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल के भूमि पूजन में पहुंचे पीएम मोदी ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की मां से भी मुलाकात की. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री की माता जी और पीएम मोदी के बीच पांच मिनट बातचीत हुई. किस विषय पर बात हुई ये खुद धीरेंद्र शास्त्री ने पीएम के मंच से सबको बता दिया. पीएम मोदी ने फिर राज खोलते हुए कहा- मैंने इनकी मां की पर्ची निकाली. इस दौरान पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, 'आपके मन की बात की पर्ची मेरे पास है...'

Read more!

दरअसल, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री कई बार ये कह चुके हैं कि उनकी मां को उनकी शादी की चिंता रहती है. उन्होंने बताया था कि उनकी मां बीते तीन साल से उनकी शादी को लेकर परेशान हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर भी धीरेंद्र शास्त्री की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं.' इसी पर पीएम मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री की मां से मुलाकात के बाद कहा कि मैंने धीरेंद्र शास्त्री जी की मां की पर्ची निकाल दी. 

बता दें कि पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना की. यहां बनने जा रहे बालाजी सरकार कैंसर इंस्टीट्यूट का शिलान्यास किया और एक जनसभा को संबोधित किया.

सुनिए पीएम मोदी ने क्या कहा...

पीएम मोदी ने कहा- विदेशी ताकतें देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती हैं...

PM ने कहा कि कई बार विदेशी ताकतें भी ऐसे लोगों का समर्थन करके देश और धर्म को कमजोर करने की साजिश रचती हैं.'हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग हमेशा से रहे हैं'पीएम मोदी ने कहा, 'हिंदू आस्था से नफरत करने वाले लोग हमेशा किसी न किसी रूप में मौजूद रहे हैं. गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग हमारी आस्था, विश्वास, मंदिरों, धर्म और संस्कृति पर हमला करते रहते हैं. ये लोग हमारे त्योहारों, परंपराओं और रीति-रिवाजों का अपमान करते हैं. जो धर्म और संस्कृति स्वभाव से ही प्रगतिशील है, उस पर हमला करने की हिम्मत करते हैं. इनका मकसद समाज को बांटना और उसकी एकता को तोड़ना है.'

PM ने की पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तारीफ करते हुए कहा कि वे लंबे समय से देश में एकता का मंत्र फैला रहे हैं. अब वे समाज और मानवता के हित में एक और बड़ा कदम उठा रहे हैं. PM मोदी ने धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई बताया. उन्होंने कहा कि मेरे छोटे भाई  धीरेंद्र शास्त्री जी ने समाज और मानवता के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. वह है बागेश्वर धाम में कैंसर इंस्टीट्यूट बनाने की योजना का. प्रधानमंत्री ने कहा कि अब यहां श्रद्धालुओं को भजन, प्रसाद के साथ-साथ स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद भी मिलेगा.

PM मोदी ने बागेश्वर धाम पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री की तरफ से बनवाए जा रहे कैंसर हॉस्पिटल की आधारशिला रखी. PM मोदी ने अपने संबोधन में धीरेंद्र शास्त्री को अपना छोटा भाई बताया. PM मोदी ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री ने समाज और मानवता के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाया है.