महाकाल लोक की मूर्तियां खंडित होने पर शुरू हुई सियासत, कमलनाथ ने खड़े किए सवाल; बनाई जांच समिति

इज़हार हसन खान

29 May 2023 (अपडेटेड: May 29 2023 2:16 AM)

Mahakal Lok Ujjain: रविवार को आए आंधी-तूफान के बीच महाकाल लोक की मूर्तियों के खंडित होने से हर कोई हैरान है. अब इस मुद्दे को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. मूर्तियों के आंधी में टूटकर गिर जाने के बाद अब महाकाल लोक के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस इस […]

Ujjain News, Mahakal Lok, Mp News, Mp Weather News, Ujjain Weather
Ujjain News, Mahakal Lok, Mp News, Mp Weather News, Ujjain Weather
Google CTA

Mahakal Lok Ujjain: रविवार को आए आंधी-तूफान के बीच महाकाल लोक की मूर्तियों के खंडित होने से हर कोई हैरान है. अब इस मुद्दे को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है. मूर्तियों के आंधी में टूटकर गिर जाने के बाद अब महाकाल लोक के निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े हो रहे हैं. कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने महाकाल मंदिर में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों के लिए जांच कमेटी का गठन किया है. ये जांच कमेटी उज्जैन जाकर पूरी घटना की रिपोर्ट पत्रकार वार्ता के जरिए आमजन के सामने रखेगी.

Read more!

विश्व प्रसिद्ध उज्जैन के महाकाल लोक में रविवार दोपहर तेज़ हवाओं ने तांडव मचा दिया. रविवार दोपहर चली तूफानी हवाओं ने करोड़ों की लागत से बने महाकाल लोक की कई मूर्तिय़ां उखड़ कर ज़मीन पर गिर गई हैं. सप्तऋषियों की मूर्तियां खंडित होकर टूट गईं और गिर पड़ी. कांग्रेस पार्टी बीजेपी पर महाकाल लोक के निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है.

कमलनाथ ने बनाई जांच समिति
कांग्रेस महाकाल लोक में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों के ऊपर सवाल खड़े कर रही है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने महाकाल लोक के घटिया निर्माण को लेकर सवाल उठाए हैं. कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस की तरफ से अपनी जांच कमेटी का गठन किया है, जो उज्जैन में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों के मामले में जांच कर पूरी घटना की रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और पत्रकार वार्ता के जरिए आमजन के सामने रखेगी. इस जांच समिति में कांग्रेस विधायक सज्जन सिंह वर्मा, रामलाल मालवीय, दिलीप गुर्जर, शोभा ओझा, महेश परमार, मुरली मोरवाल और के के मिश्रा समेत 7 सदस्य शामिल हैं.

 

ये भी पढ़ें: उज्जैन में आई तेज आंधी ने महाकाल लोक में मचाया तांडव, सप्तऋषियों की मूर्तियां हुईं खंडित

सीएम शिवराज ने लिया संज्ञान
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन के महाकाल लोक में क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियों पर संज्ञान लिया है. उन्होंने फोन पर उज्जैन कलेक्टर और कमिश्नर से बातचीत की और निर्देशित किया.अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज मालवा क्षेत्र के उज्जैन एवं आसपास के इलाक़ों में तेज तूफ़ान से प्राकृतिक आपदा जैसी स्तिथी उत्पन्न हुई. जिसमें 2 लोगो की (1 उज्जैन और 1नागदा में) मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हुए. लगभग 50 पेड़ और बहुत से बिजली के खंभे उखड़ हैं.  महाकाल लोक में 155 प्रतिमाएं हैं, जिनमें से 3 खंडित हुई हैं, ये सभी डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत कांट्रेक्टर द्वारा नयी स्थापित की जायेंगी.

कमलनाथ ने सरकार को घेरा
कमलनाथ ने सरकार को महाकाल निर्माण कार्य पर घेरते हुए ट्वीट किया कि ‘मध्य प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जब उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर का भव्य निर्माण करने का संकल्प लिया था तब इस बात की कल्पना नहीं की थी कि बाद की सरकार महाकाल लोक के निर्माण में भी गंभीर अनियमितता करेगी. आज जिस तरह से महाकाल लोक परिसर में आंधी चलने से देव प्रतिमाएं जमीन पर गिर गईं, वह दृश्य किसी भी धार्मिक व्यक्ति के लिए अत्यंत करुण दृश्य है. मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि महाकाल लोक में जो प्रतिमाएं गिरी हैं, वहां नई प्रतिमाएं तुरंत स्थापित की जाएं और घटिया निर्माण करने वालों को जांच कर दंडित किया जाए’

ये भी पढ़ें: कमलनाथ-दिग्विजय को दिल्ली से आया बुलावा, सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के साथ बड़ी बैठक