पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंचेंगी सिंधिया के जयविलास पैलेस, किए जा रहे ये खास इंतजाम

Gwalior News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को ग्वालियर आएंगी. वे ग्वालियर शहर में कुल साढ़े चार घंटे रहेंगी. इस दौरान वे पहली बार केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में पहुंचेंगी. जहां उनके लिए सिंधिया की तरफ से शाही भोज का आयोजन रखा गया है. वे ट्रिपल आईटीएम के […]

President Draupadi Murmu Jai Vilas Palace, Jyotiraditya Scindia Gwalior News

President Draupadi Murmu Jai Vilas Palace, Jyotiraditya Scindia Gwalior News

सर्वेश पुरोहित

12 Jul 2023 (अपडेटेड: 12 Jul 2023, 02:38 PM)

follow google news

Gwalior News: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को ग्वालियर आएंगी. वे ग्वालियर शहर में कुल साढ़े चार घंटे रहेंगी. इस दौरान वे पहली बार केंद्रीय नागरिक उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जयविलास पैलेस में पहुंचेंगी. जहां उनके लिए सिंधिया की तरफ से शाही भोज का आयोजन रखा गया है. वे ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी.

Read more!

खास बात यह है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहली बार जाएंगी. उनके स्वागत के लिए महल में खास इंतजाम किए गए हैं. महल में उनके लिए शाही पकवान तैयार हो रहे हैं. उनके स्वागत की भी तैयारी खास और पारंपरिक अंदाज में की जा रही है.

राष्ट्रपति दोपहर 12:00 बजे ग्वालियर विमानतल पर आने के बाद सीधे सिंधिया के महल जय विलास पैलेस रवाना हो जाएंगी. राष्ट्रपति यहां तकरीबन ढाई घंटे रुकेगी. इस दौरान वे जय विलास पैलेस म्यूजियम भी विजिट करेंगी. इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अटल बिहारी बाजपाई ट्रिपल आईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी और उसके बाद वापस दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी.

राष्ट्रपति के अलावा मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान ,केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित कई बीजेपी के दिग्गज नेता मौजूद रहेंगे.राष्ट्रपति के दौरे को लेकर ग्वालियर में केंद्रीय एजेंसियों के साथ पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है.
बाइट -अक्षय कुमार सिंह कलेक्टर ग्वालियर

सुरक्षा को लेकर किए गए हैं पुख्ता इंतजाम
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों को पुख्ता किया जा रहा है. एयरपोर्ट से लेकर सिंधिया के महल जय विलास पैलेस और अटल बिहारी वाजपेई ट्रिपल आईटीएम कॉलेज तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा रहेगा. वीआईपी दौरे को लेकर शहर के नागरिकों को असुविधा ना हो इसके लिए भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है.

यातायात पुलिस आमजन की सुविधा के लिए यातायात डायवर्ट रूट चार्ट भी जारी करेगी. प्रदेश के अन्य जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुलाया गया है. राष्ट्रपति की सुरक्षा को लेकर स्पेशल आर्म्ड फोर्स, क्यूआरएफ, एसटीएफ की भी मदद ली गई है. ग्वालियर शहर के उन इलाकों जहां से राष्ट्रपति का काफिला गुजरेगा. वहां उन रूट पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उन इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंMP: मानसून सत्र 2 दिन में खत्म, 4 घंटे भी नहीं चला सदन, कमलनाथ ने लगाया ये गंभीर आरोप 

    follow google newsfollow whatsapp