कौन हैं प्रियंका सेंगर, जिनसे भाई दूज पर दिल्ली में मिले राहुल गांधी ?

प्राची अवस्थी

• 05:37 PM • 12 Nov 2026

भाई दूज पर दिल्ली में राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के सेंधवा की प्रियंका सेंगर की मुलाकात चर्चा में है. राहुल गांधी की पहल पर दिल्ली में प्रियंका की आंखों की सर्जरी कराई गई है.

 Rahul Gandhi Meets Priyanka Sengar
Priyanka Sengar
Google CTA


भाई दूज के पावन अवसर पर दिल्ली में राहुल गांधी और मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा की रहने वाली प्रियंका सेंगर की मुलाकात इन दिनों काफी सुर्खियों में है. प्रियंका अपने पिता के साथ राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंची थीं, जहां राहुल गांधी ने बड़े आत्मीयता से उनका हालचाल जाना और उनकी आंखों के इलाज के बारे में जानकारी ली.

Read more!

इंदौर के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम से शुरू हुई थी कहानी

इस मुलाकात की कहानी कुछ महीने पहले मध्य प्रदेश के इंदौर से शुरू हुई थी. 19 सितंबर 2026 को आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने राहुल गांधी से मुलाकात कर अपनी आंखों की परेशानी के बारे में बताया था. इसके साथ ही उन्होंने अपने इलाके के हॉस्टल से जुड़ी समस्याएं भी उनके सामने रखी थीं. प्रियंका की बात सुनकर राहुल गांधी ने उन्हें इलाज का पूरा भरोसा दिलाया था.इसके बाद राहुल गांधी की टीम ने परिवार से संपर्क किया और प्रियंका को दिल्ली बुलाकर डॉक्टरों की देखरेख में उनकी आंखों की सर्जरी कराई गई.

भाई दूज के मौके पर हुई इस दूसरी मुलाकात में राहुल गांधी ने आगे भी उनका पूरा इलाज कराने का भरोसा दिया है. इस मदद को लेकर प्रियंका और उनके पिता ने राहुल गांधी का आभार जताया है और प्रियंका ने उनके प्रधानमंत्री बनने की कामना भी की है.

इंदिरा भवन में आयोजित हुआ खास कार्यक्रम

दिल्ली के इंदिरा भवन में राहुल गांधी ने देश के अलग-अलग हिस्सों से आए मजदूरों, कारीगरों और मेहनतकश लोगों के साथ भाई दूज का त्योहार मनाया. इस विशेष आयोजन में उन लोगों को आमंत्रित किया गया था, जिनसे राहुल गांधी अपनी यात्राओं और संवाद कार्यक्रमों के दौरान मिल चुके हैं. इसी खास आयोजन में मध्य प्रदेश की प्रियंका सेंगर अपने पिता के साथ शामिल हुईं, जहां राहुल गांधी ने उनसे मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.