राजा रघुवंशी मर्डर मिस्ट्री में ज्योतिषाचार्य अजय दुबे का सनसनीखेज दावा, सोनम के अलावा उसकी सहेली पर गहराया शक

आशुतोष शुक्ला

• 10:10 PM • 19 Jun 2025

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़, पारिवारिक ज्योतिषी अजय दुबे का दावा – सिर्फ सोनम नहीं, उसकी सहेली भी हत्या की साजिश में शामिल हो सकती है.

Raja Raghuwanshi murder case, Sonam Raghuwanshi friend, Ajay Dubey astrologer claim, Indore murder mystery, Rahu in horoscope, Raja case update
तस्वीर: एमपी तक.
Google CTA

बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और सनसनीखेज मोड़ आ गया है. इस मामले में अब राजा के पारिवारिक ज्योतिषाचार्य पंडित अजय दुबे ने चौंकाने वाले दावे किए हैं. उनका कहना है कि इस हत्या की साजिश में सिर्फ सोनम ही नहीं, बल्कि एक और युवती शामिल हो सकती है. 

Read more!

ज्योतिषीय विश्लेषण में सामने आई ये बात 

पंडित अजय दुबे ने दावा किया कि राजा की हत्या के बाद उनके परिवार ने संपर्क किया और कुंडली दिखाते हुए पूछा कि “सोनम कहां है?” इस पर उन्होंने उत्तर दिशा की ओर इशारा किया और कहा कि वह जिंदा है. 

लेकिन सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब उन्होंने कहा कि हत्या में तीन से चार लोग और एक महिला शामिल है. अब पंडित दुबे ने यह भी जोड़ दिया है कि इस केस में दूसरी महिला की भूमिका भी सामने आ सकती है. अजय दुबे का इशारा सोनम की सहेली की तरफ है. 

सोनम की कुंडली में राहु का प्रभाव 

पंडित दुबे का कहना है कि सोनम की कुंडली में राहु का प्रभाव है, जिससे वह जिद्दी, आत्मकेंद्रित और किसी भी कीमत पर अपनी बात मनवाने वाली है. उन्होंने दावा किया कि सोनम पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध में थी, जो इस हत्याकांड की पृष्ठभूमि बन सकता है. 

मृत्यु योग छुपाया गया, हत्या टल सकती थी- दुबे 

सबसे गंभीर आरोप यह है कि सोनम के परिवार को राजा की कुंडली में मृत्यु योग की जानकारी पहले से थी, लेकिन यह बात जानबूझकर राजा के परिवार से छुपाई गई. पंडित का दावा है कि यदि समय रहते उपाय कर लिए जाते, तो इस हत्याकांड को टाला जा सकता था. 

मेरी भविष्यवाणियां पहले भी सच साबित हुई हैं- अजय दुबे का दावा 

पंडित अजय दुबे ने कहा कि वह अब तक कई बड़ी घटनाओं की भविष्यवाणी कर चुके हैं और ज्यादातर में वे सटीक साबित हुए हैं. उनका दावा है कि इस बार भी उनकी भविष्यवाणी केस की असली सच्चाई के बेहद करीब है. 

Disclaimer: यह खबर राजा रघुवंशी केस से संबंधित एक ज्योतिषाचार्य के व्यक्तिगत दावे पर आधारित है. न्यूज तक इन ज्योतिषीय दावों का समर्थन नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें: 

Exclusive: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट, केस में नया नाम संजय वर्मा कौन? हो गया खुलासा !