सोनम ने राजा को अंगूठी पहनाते वक्त ही किया था मना? किसी ने नहीं समझा इशारा, अब वायरल वीडियो से उठे कई सवाल!

Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के शादी के वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहें हैं. इस बीच उनकी सगाई का वीडियो भी सामने आया है. इसमें सोनम, राजा को अंगूठी पहनाते वक्त कुछ इशारे करती हुई दिख रही है. अब लोग इस वीडियो पर कई सवाल उठ रहे हैं.

Sonam Raghuwanshi News
राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी की शादी की वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है.

गौरव जगताप

follow google news

Sonam Raghuwanshi News: राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब उनके और सोनम की शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं. ये वीडियो उनके सगाई की रस्मों के वक्त की हैं. इनमें सोनम के चेहरे पर कोई भाव नहीं दिख रहा है. 

Read more!

दोनों की सगाई के एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सोनम राजा को अंगूठी पहनाने जा रही थी. दावा किया जा रहा है कि इस बीच सोनम हल्का सा इशारा करती है, जैसे कह रही हो कि "अंगूठी मत पहनाओ". ये इशारा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

सोनम चेहरा पर नहीं था कोई भाव 

वहीं एक अन्य वीडियो में दिख रहा है कि शादी की रस्मों के दौरान जब सोनम अपने भाई गोविंद के साथ बैठी थीं, तो उनका चेहरा पूरी तरह से भावहीन था. वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे वह इस शादी से खुश नहीं हैं. वह कुछ इस तरह बैठी है, मानो ये शादी उसकी मर्जी से नहीं, बल्कि किसी दबाव में की जा रही हो. 

क्या सोनम पर था पारिवारिक दबाव?

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, राजा और सोनम की शादी को लेकर पहले से ही कई मतभेद थे. बताया जा रहा है कि सोनम इस रिश्ते को लेकर कभी सहज नहीं थी. लेकिन पारिवारिक दबाव के चलते उसने शादी के लिए हां कह दी.

राजा की हत्या और शादी का कनेक्शन?

राजा रघुवंशी की हत्या के बाद अब वायरल हो रही इन वीडियो में सोनम के इशारों और बॉडी लैंग्वेज को नए सिरे से देखा जा रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि अगर उस समय राजा का परिवार इन इशारों को समझ पाता तो शायद ये हत्या टाली जा सकती थी.

यहां देखिए वायरल हो रहा वीडियो 

ये भी पढ़िए: खूबसूरत लड़कियों की फोटो दिखाकर होता था सौदा! जबलपुर के एक होटल में हाई-प्रोफाइल रैकेट का हुआ खुलासा

    follow google news