कान्हा टाइगर रिज़र्व से सामने आई तेंदुए की दुर्लभ तस्वीर, जानें फोटो में ऐसा क्या है खास?

सैयद जावेद अली

• 01:12 PM • 25 Mar 2023

MP News: कान्हा टाइगर रिज़र्व में तेंदुए का एक दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है. यह वीडियो 2 दिन पुराना कान्हा के किसली जोन का बताया जा रहा है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नज़र आ रहा है कि तेंदुआ छिपकर झाड़ियों अपना शिकार (चीतल) खा रहा है. तेंदुए ने […]

Rare picture of leopard surfaced from Kanha Tiger Reserve what is so special in photo
Rare picture of leopard surfaced from Kanha Tiger Reserve what is so special in photo
Google CTA

MP News: कान्हा टाइगर रिज़र्व में तेंदुए का एक दुर्लभ नज़ारा कैमरे में कैद हुआ है. यह वीडियो 2 दिन पुराना कान्हा के किसली जोन का बताया जा रहा है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें नज़र आ रहा है कि तेंदुआ छिपकर झाड़ियों अपना शिकार (चीतल) खा रहा है. तेंदुए ने छोटे चीतल का शिकार किया और उसे खाता नज़र आया.

Read more!
फोटो- सैयद जावेद अली.

यह वीडियो ख़ास इसलिए है क्योंकि तेंदुआ काफी फुर्तीला प्राणी है और जरा सी आहट पाकर वो नज़र से ओझल हो जाता है या तो झाड़ियों में छिप जाता है या पेड़ के ऊपर चढ़ जाता है. ऐसे में तेंदुए को इस तरह देखना अपने आप में बहुत ख़ास है.

फोटो- सैयद जावेद अली.

पर्यटक (प्रत्यक्षदर्शी) मनीष कछवाहा ने कहा- बता रहे है कि दो दिन पहले हम दोस्तों के साथ कान्हा टाइगर रिज़र्व गए थे. वहां किसली जोन में हमारे गाइड ने हमे यह नज़ारा दिखाया. गाइड ने बताया कि ऐसे नज़ारे बिरले ही देखने को मिलते है. बाघ तो शिकार के साथ नज़र आ ही जाता है लेकिन तेंदुआ इस तरह अपने शिकार को निवाला बनाते कम ही दीखता है. इसे देख हम रोमांचित हो गए और हमने इसका वीडियो भी बनाया और फोटो भी ली.