चोइथराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर ने सी-21 माॅल के चौथे माले से कूदकर दी जान, चौंकाने वाली है वजह

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

13 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 13 2023 4:30 PM)

Indore News: इंदौर के चोइथराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर ने सी-21 माल की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है, जहां पुरानी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया जा रहा है. मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के C 21 मॉल में 75 वर्षीय डॉ मनमोहन […]

Indore News Retired doctor of Choithram Hospital died by jumping from the fourth floor of C-21 Mall reason is shocking
Indore News Retired doctor of Choithram Hospital died by jumping from the fourth floor of C-21 Mall reason is shocking
Google CTA

Indore News: इंदौर के चोइथराम अस्पताल के रिटायर्ड डॉक्टर ने सी-21 माल की चौथी मंजिल से कूदकर जान देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है, जहां पुरानी बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करना बताया जा रहा है. मामला विजय नगर थाना क्षेत्र के C 21 मॉल में 75 वर्षीय डॉ मनमोहन सोनी चौथी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली. सुबह 11 बजे बगैर खाना खाएं ड्राइवर के साथ घर से निकले थे.

Read more!

डॉक्टर सोनी ड्राइवर को मॉल के बाहर खड़ा कर शॉपिंग करने का कहकर मॉल के अंदर चले गए. 3 घंटे तक ड्राइवर मॉल के बाहर खड़ा रहा. इस दौरान ड्राइवर ने कॉल किया तो बोले आ रहा हूं. बाद में अंदर गया तो पता चला कि डॉ सोनी दूसरी मंजिल से कूद गए हैं. ड्राइवर को मौके से 1 जूता ही मिला, इसके बाद ड्राइवर भी डीएनएस अस्पताल पहुंच गया.

इस खास बीमारी से पीड़ित थे डॉक्टर
घटना की जानकारी के बाद परिवार के सदस्य भी अस्पताल पहुंच गए. डॉ सोनी की 1 ही बेटी है, जो मुम्बई में रहती है. घटना की जानकारी के बाद बेटी परिवार सहित इंदौर के लिए रवाना हो गई है. डॉ मनमोहन सोनी रीड की हड्डी की बीमारी से ग्रसित थे. इलाज के लिए गुरुवार को बॉम्बे जाने वाले थे. 2 दिन पहले ही उनकी एमआरआई की गई बीमारी से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया है. जिन हालातों में खुदकुशी की गई है. सिर के बाल गिरने की वजह से उन्हें गंभीर चोटें आई थी. अस्पताल आने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. विजयनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है.

ये भी पढ़ें: लव जिहाद: शादाब ने कबीर बनकर प्रेमजाल में फंसाया, 55 लाख रुपये की लगाई चपत; ऐसे हुआ खुलासा

हमने उनको ऊपर से गिरते देखा सिर के बल गिरने से उनको जादा चोट आई. उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई थी. विजयनगर थाने के एएसआई भोला सिंह ने बताया कि अभी हमें सूचना मिली है. डॉक्टर मनमोहन ने आत्महत्या की है. उनकी मौत हो गई है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इंदौर में हैवान बना बेटा: अपने ही पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या करके हुआ फरार