रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी जिस बस में बैठकर CM के कार्यक्रम में पहुंचे, उतरते ही उसको कराया सीज, जानें वहज?

गौरव जगताप

• 12:39 PM • 28 Sep 2026

Rewa Collector Narendra Suryavanshi News: मध्य प्रदेश के रीवा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने बड़ा एक्शन लेते हुए उस बस को सीज करा दिया, जिससे वह खुद मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने गए थे. सफर के दौरान बस की खराब हालत और तेज आवाज देखकर कलेक्टर ने तुरंत आरटीओ को जांच के बाद फिटनेस रद्द कर सीज करने के निर्देश दिए.

रीवा कलेक्टर जिस बस में बैठकर गए, उसी को कराया सीज.
रीवा कलेक्टर जिस बस में बैठकर गए, उसी को कराया सीज.
Google CTA

Rewa Collector Narendra Suryavanshi News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी का एक अनोखा और सख्त एक्शन देखने को मिला है. मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कलेक्टर जिस बस में सवार होकर पहुंचे थे, सफर खत्म होते ही उन्होंने उसी बस की स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए. बस की बदहाल हालत और तकनीकी खामियों को देखते हुए कलेक्टर ने तत्काल आरटीओ को जांच के निर्देश दिए और जांच में गड़बड़ी मिलने पर बस को सीज करवा दिया.

Read more!

सफर के दौरान सामने आई बस की बदहाली

रीवा जिले के गुड़ में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी एक बस में सवार होकर पहुंचे थे. सफर के दौरान बस से काफी तेज आवाजें आ रही थीं, गाड़ी चलने पर हिल रही थी और अंदर धूल भी जम रही थी. बस में सफर के दौरान हुई असुविधा और उसकी जर्जर हालत को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया और मौके पर ही आरटीओ को कार्रवाई करने के आदेश दे दिए.

आरटीओ की जांच में मिलीं अनियमितताएं, बस सीज

कलेक्टर के निर्देश के तुरंत बाद परिवहन विभाग की टीम हरकत में आई. आरटीओ की टीम ने बस को रुकवाकर उसके तकनीकी पहलुओं, फिटनेस प्रमाण पत्र और अन्य दस्तावेजों की गहनता से जांच की. जांच के दौरान बस में कई अनियमितताएं पाई गईं. नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बस का फिटनेस प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया और गाड़ी को सीज कर दिया.

कलेक्टर बोले- आम जनता की सुरक्षा से समझौता नहीं

कार्रवाई के बाद कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि बस काफी खराब हालत में थी और काफी अनकंफर्टेबल थी. उसमें कोई सामान्य यात्री या हम कोई भी सही से नहीं बैठ सकता था. उन्होंने कहा कि कलेक्टर तो एक बार बैठता है, लेकिन उस पर आम जनता रोज सफर करती है. अगर ऐसी रद्दी बसें चलेंगी तो हजारों लोगों को परेशानी होगी. इसी वजह से बस का फिटनेस निरस्त कर उसे सीज कराया गया है.

यह भी पढ़ें: कौन हैं IAS नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जो रात में संजय गांधी अस्पताल पहुंचे तो गंदगी देख भड़के और कर्मचारियों की लगा दी क्लास