Rewa News: झोलाछाप डॉक्टर ने महिला के पेट का ऐसे किया ऑपरेशन कि हो गई मौत

विजय कुमार

18 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 18 2023 5:49 AM)

MP News:  मध्यप्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन कोई न कोई झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार हो रहा है. ताजा मऊगंज जिलें से सामने आया है. मऊगंज (Mauganj) में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज के घर जाकर उसके पेट का ऑपरेशन […]

Rewa: Fake doctor operated on woman's stomach in such a way that she died, accused arrested
Rewa: Fake doctor operated on woman's stomach in such a way that she died, accused arrested
Google CTA

MP News:  मध्यप्रदेश में झोलाछाप डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. आए दिन कोई न कोई झोलाछाप डॉक्टरों का शिकार हो रहा है. ताजा मऊगंज जिलें से सामने आया है. मऊगंज (Mauganj) में एक झोलाछाप डॉक्टर ने महिला मरीज के घर जाकर उसके पेट का ऑपरेशन (Opreation) कर दिया. जिससे उसके गर्भाशय से आंतें बाहर आ गई और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद आरोपी डॉक्टर कैंची और ब्लेड वहीं छोड़कर भाग गया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Read more!

जानकारी के मुताबिक मामला हनुमना थाना के उकसा कोठार गांव का है. 65 साल की दुआसिया साकेत बीमार थी. रामकरण मिश्रा तीन दिन से बुजुर्ग महिला का इलाज कर रहा था. दुआसिया को बुखार और पेट में दर्ज की शिकायत थी. परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर की सलाह ली. 

महिला की मौत के बाद डॉक्टर फरार

16 अगस्त की शाम को महिला के घर रामकरण मिश्रा पहुंचा. उसने बुजुर्ग की उसकी बहू को कमरे से बाहर कर गर्भाशय का ऑपरेशन करने लगा. जब दुआसिया की सांसें रुक गईं तो उसे उसी हालत में छोड़कर फरार हो गया.

घर के बाहर खून से लथपथ मिली महिला

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट को बुलाया गया. आला अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया. चारपाई में मृतका के शरीर से बाहर आंतें निकली हुई थी और चादर खून से लथपथ मिली. घर में सास और बहू रहती थी, परिवार के अन्य सदस्य मजदूरी करने बाहर गए हुए थे. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमे झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही उजागर हो गई.

आरोपी झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले ने बताया की पुलिस ने आरोपी पर धारा 304, 3,2,5 ST/SC एक्ट, मप्र आयुर्विज्ञान अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है. पुलिस आरोपी झोलाछाप डॉक्टर रामकरण मिश्रा को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो की गोली मारकर हत्या