‘मेरी मौत का जिम्मेदार…, सुसाइड नोट लिख युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस पर आरोप

विजय कुमार

18 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 18 2023 9:15 AM)

Rewa News: रीवा में खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस (Police) की रिश्वत से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड (Suicide) कर लिया. दरअसल एक पुलिसकर्मी ने युवक को झूठे मुक़दमे में फंसाकर 1 लाख रुपये की ठगी की, इतना ही नहीं पुलिसकर्मी लगातार रुपये की मांग कर रहा […]

rewa suicide news, mp news, crime
rewa suicide news, mp news, crime
Google CTA

Rewa News: रीवा में खाकी को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस (Police) की रिश्वत से परेशान होकर एक युवक ने सुसाइड (Suicide) कर लिया. दरअसल एक पुलिसकर्मी ने युवक को झूठे मुक़दमे में फंसाकर 1 लाख रुपये की ठगी की, इतना ही नहीं पुलिसकर्मी लगातार रुपये की मांग कर रहा था. जिससे परेशान होकर पीड़ित युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया.

Read more!

मामला रीवा के सिटी कोतवाली थाना का है. जहां संतोष कुशवाहा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाया और शव को नीचे उतारकर तलाशी ली. संतोष कुशवाहा की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और पुलिस को इस खौफनाक कदम के लिए जिम्मेदार ठहराया है.

सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

मृतक ने सुसाइड नोट (Suicide Note) में लिखा “मेरी मौत का जिम्मेदार तुलसीदास और लंकेश है” और फिर सुसाइड कर लिया. तुलसीदास सिटी कोतवाली थाने में पदस्थ है. आरोपों के मुताबिक पुलिसकर्मी तुलसीदास अपने भाई लंकेश वर्मा के साथ मिलकर SC/ST एक्ट के एक झूठे मामले में फंसा दिया था. इसके बाद समझौते का दबाव बनाकर 1 लाख रुपये की ठगी कर ली थी. संतोष ने सुसाइड नोट में आगे लिखा है कि यह मुझे लगातार परेशान कर रहे हैं और भी रुपये की मांग कर रहे हैं.

आरोपी बना विवेचना अधिकारी

मृतक संतोष कुशवाहा के परिजनों ने कोतवाली थाना में पदस्थ तुलसीदास पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया. परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे. हैरत की बात है कि जिस पुलिसकर्मी पर प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगा है, वही इस सुसाइड का विवेचना अधिकारी था. नगर पुलिस अधीक्षक शिवाली चतुर्वेदी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच की बात कही है.

ये भी पढ़ें: इंदौर में कुत्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, दो की गोली मारकर हत्या