छतरपुर में पत्थरबाजी कांड का मुख्य आरोपी शहजाद अली अब नहीं बचेगा! पुलिस ने लिया ये बड़ा एक्शन

लोकेश चौरसिया

26 Aug 2024 (अपडेटेड: Aug 26 2024 9:49 PM)

Chhatarpur Stone Pelting Case: एडिशनल एसपी, छतरपुर विक्रम सिंह ने बताया कि छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह के मुताबिक, थाने में पथराव कांड का फरार मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली पर पुलिस ने किया 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

छतरपुर कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद अली पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया.
छतरपुर कांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी शहजाद अली पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया.
Google CTA
▌

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

पत्थर कांड का मुख्य आरोपी शहजाद अली अब नहीं बच पाएगा

point

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की बनाई 10 टीमें

point

छतरपुर पुलिस अब तक 36 आरोपियों को कर चुकी है गिरफ्तार

Chhatarpur Crime News: छतरपुर में पुलिस थाने में हुए पत्थर कांड के मामले में फरार मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली सहित अन्य फरार आरोपियों पर 10 हजार का इनाम घोषित कर दिया है. फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 10 टीमें बनाई गई हैं. पुलिस अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. 

Read more!

गिरफ्तार आरोपियों के रिमांड के दौरान काग्रेस नेता नाजिम चौधरी के घर से मिली अवैध दो तलवार और मौलाना इरफान चिस्ती के पास से मिली इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, पत्थर बाजी के मामले में पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है, बीते दिनों पहले सिटी कोतवाली थाने में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पथराव किया था. 

एडिशनल एसपी, छतरपुर विक्रम सिंह ने बताया कि छतरपुर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह के मुताबिक, थाने में पथराव कांड का फरार मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली पर पुलिस ने किया 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.

छतरपुर के शहजाद अली ने कैसे खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य? किस मुख्यमंत्री पर चलवाई थी गोलियां?

सीएम मोहन यादव ने मंच से दी चेतावनी 

छतरपुर के थाने में हुए पत्थर कांड के बाद सीएम मोहन ने आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. CM के आदेश के बाद हरकत में आए पुलिस-प्रशासन ने आरोपियों की पहचान की. मुख्य आरोपी शहजाद अली के करीब 10 करोड़ की कोठी पर बुलडोजर चला दिया गया. कुछ ही घंटों में हवेली को जमींदोज कर दिया गया. मोहन यादव ने पहले पन्ना और इसके बाद सोमवार को चंदेरी से कानून को हाथ में लेने वालों को सीधा और कड़ा संदेश दे दिया है.

छतरपुर में शहजाद की जिस हवेली पर चला बुलडोजर, उसकी सजावट में लगा था दुबई से आया करोड़ों का सामान!

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "भारत के अंदर रहना है, तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा.' सावधान.. जो यहां का खाता है, कहीं और का बजाता है, यह नहीं चलेगा. इसके बाहर कुछ नहीं है. हमारे देश के भीतर हम सब का सम्मान करना चाहते हैं, किसी का अपमान नहीं करते हैं. मैं किसी भी धर्म का विरोध नहीं करता हूं सभी धर्म का सम्मान करता हूं लेकिन कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए कानून कोई तोड़ेगा तो हमारी सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी."