MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में दो बेटियों सहित मां की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब पति ड्यूटी से लौटा और घर पहुंचा. अपने घर में तीन लाश देखकर सन्न रह गया. उसने पुलिस को जानकारी दी. जिसके बाद आईजी एसपी सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. महिला और उसकी बेटियों की मौत के मामले में पुलिस को हत्या का संदेह है.
ADVERTISEMENT
घटना सागर के पुलिस कंट्रोल रूम के सामने स्थित घर की हैं. जहां देर रात पति पहुंचा तो उसे घर में तीनों की डेड बॉडी मिली, इसमें बड़ी बात यह है कि इसी मकान में किराएदार भी रहते हैं. और, उन्हें इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद चीख पुकार तक की आवाज नहीं आई.
घर में एक साथ मिले तीन शव
मिली जानकारी के अनुसार विशेष पटेल अपनी पत्नी वंदना और मासूम बेटी अवंतिका और अन्वी के साथ कंट्रोल रूम के सामने नेपाल पैलेस के पास अपने मकान में रहता था. जो जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता है. रोजाना की तरह वह करीब रात 11:00 बजे घर पहुंचा. जहां उसने देखा कि मकान के दरवाजे खुले हुए हैं.
अंदर गया तो किचन में उसकी पत्नी वंदना और 8 साल की बेटी अवंतिका की डेड बॉडी किचिन में 3 साल की अन्वी की बॉडी बेडरूम में रक्तरंजिश हालत में पड़ी हुई थी. उनके सर से ब्लड निकल रहा था. घटना को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है. जैसे उनके सिर दीवार में मारकर इन पर पेचकस या अन्य किसी धारदार हथियार से लगातार ताबड़तोड़ बार किए गए हो.
ये भी पढ़ें: MP News: सूफी सिंगर ने गाड़ी में भरवाया था डीजल, पंप वालों ने भर दिया पानी, फिर हुआ ये
मौके पर पहुंचे आलाधिकारी
घटना की गंभीरता को देखते हुए रात क़रीब 1 बजे मौके पर पहुंचे आईजी प्रमोद वर्मा, डीआईजी सुनील कुमार, प्रभारी एसपी डॉ. संजीव उईके ने तफ्तीश की, फुटेज खंगाले जा रहे हैं., आईजी वर्मा का कहना है कि मर्डर हुआ है. लेकिन, कैसे और किसने की यह अभी बताना संभव नहीं है.
घटना की जांच को लेकर पुलिस की दस टीमें गठित
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है और इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए करीब 10 टीमें गठित की गई हैं. फिलहाल शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है. इस मामले के संबंध में सूत्रों का कहना है कि मृतक महिला का पति जिला अस्पताल में काम करता है.
ये भी पढ़ें: कॉलेज के लिए निकली 4 छात्राएं अचानक हुईं गायब! फिर परिजनों से फोन पर कही ऐसी बात कि मचा हड़कंप
ADVERTISEMENT


