सागर: तुलसी ने प्रेमी शोएब के साथ मिलकर रचा खौफनाक खेल, पति प्रिंस को मौत के घाट उतारकर सेफ्टी टैंक में छिपाया!

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सागर जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की सनसनीखेज साजिश रची. 6 महीने पहले दर्ज गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए सेफ्टी टैंक से नरकंकाल बरामद किया. हत्या के बाद दोनों आरोपी गुजरात फरार हो गए थे. जानिए सागर मर्डर केस की पूरी कहानी.

MP Crime News
तुलसी ने प्रेमी शोएब के साथ मिलकर रचा खौफनाक खेल(तस्वीर- एमपी तक)

हिमांशु शिवा

follow google news

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी सामने आई है, जहां अवैध संबंधों के चलते एक हंसते-खेलते परिवार का अंत हो गया. जिस पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, असल में वही प्रेमी के साथ मिलकर मौत का जाल बुन रही थी. पुलिस ने 6 महीने बाद इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है. आइए विस्तार से जानते हैं मामले की पूरी कहानी.

Read more!

गुमशुदगी की रिपोर्ट और शक की सुई

मामले की शुरुआत 20 अगस्त 2025 को हुई, जब प्रिंस वाल्मीकि अचानक लापता हो गया. 25 अगस्त को उसकी पत्नी तुलसी ने देवरी थाने में प्रिंस की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस प्रिंस की तलाश कर रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल रहा था. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि तुलसी का शोएब नाम के एक युवक के साथ अवैध संबंध है.

प्रेमी ने उगला सारा राज

पुलिस ने जब शोएब को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने जो सच बताया वो खौफनाक था. शोएब ने कबूल किया कि उसने और तुलसी ने मिलकर प्रिंस को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी. 20 अगस्त की रात शोएब ने प्रिंस को शराब पिलाई और उसे बहाने से सनशाइन स्कूल के गार्डन में ले गया. वहां उसने पत्थर से प्रिंस के सिर को कुचलकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

साक्ष्य मिटाने के लिए सेफ्टी टैंक का इस्तेमाल

हत्या के बाद शोएब ने प्रिंस के शव को पास ही स्थित एक पुराने टॉयलेट के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया. शव बाहर न दिखे, इसके लिए उसने उस पर नमक और कचरा भी डाला. पुलिस ने शोएब की निशानदेही पर जब टैंक की खुदाई की, तो वहाँ से प्रिंस का नरकंकाल, खोपड़ी और हड्डियों के अवशेष बरामद हुए.

कत्ल के बाद गुजरात फरार हुए प्रेमी-प्रेमिका

हैरानी की बात यह है कि पति की हत्या के बाद तुलसी अपने प्रेमी शोएब के साथ गुजरात भाग गई थी. शोएब के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तुलसी के साथ कई तस्वीरें भी मिली हैं, जिन्हें पुलिस अब सबूत के तौर पर इस्तेमाल कर रही है.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या (302) और साक्ष्य छुपाने (201) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बरामद हड्डियों का डीएनए टेस्ट (DNA Test) करवाया जा रहा है ताकि औपचारिक रूप से पहचान की पुष्टि हो सके. यह घटना समाज में अवैध संबंधों के चलते बढ़ते अपराधों का एक डरावना चेहरा पेश करती है, जहां एक पत्नी ने अपने ही सुहाग को प्रेमी के हाथों खत्म करवा दिया.

यहां देखें वीडियो

यह खबर भी पढ़ें: सीधी में बीच सड़क 'महाभारत', शख्स ने महिला को डंडे से पीटा तो महिला ने चप्पलों से कर दी धुनाई; वीडियो वायरल

    follow google news