हरदा में मिली लाश से उलझी सना खान की मर्डर मिस्ट्री, अब DNA रिपोर्ट से होगा खुलासा

लोमेश कुमार गौर

18 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 18 2023 2:44 AM)

Sana Khan Murder Case: महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री सना खान (sana Khan) का मर्डर केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पायी है. सना खान की लाश (dead Body) नहीं मिलने से पुलिस परेशान है. हरदा में मिली लाश को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये सना खान की हो सकती है, लेकिन […]

Sana Khan murder mystery, mp news, harda, crime
Sana Khan murder mystery, mp news, harda, crime
Google CTA

Sana Khan Murder Case: महाराष्ट्र की भाजपा नेत्री सना खान (sana Khan) का मर्डर केस की गुत्थी अभी तक नहीं सुलझ पायी है. सना खान की लाश (dead Body) नहीं मिलने से पुलिस परेशान है. हरदा में मिली लाश को देखकर कयास लगाए जा रहे थे कि ये सना खान की हो सकती है, लेकिन सना के भाई ने इससे इनकार कर दिया था. लेकिन अब नागपुर पुलिस हरदा में मिले शव का डीएनए (DNA) टेस्ट कराएगी और सैम्पल लेकर सना खान के परिजनों से मिलाएगी. हरदा पुलिस (Harda Police) ने अज्ञात लाश की शिनाख्ती नहीं होने पर शव को दफन कराने की प्रक्रिया कर दी है.

Read more!

नागपुर पुलिस (Nagpur Police) बुधवार को सना के परिजनों के साथ हरदा आई, लेकिन बॉडी और बॉडी के साथ मिला सामान देखकर भी शिनाख्ती नहीं हुई. जिसके बाद नागपुर पुलिस हरदा में मिले शव के DNA सैम्पल लेकर नागपुर के लिए रवाना हो गई. अब नागपुर में ही डीएनए की मैचिंग कराई जाएगी.

कुए में मिला था अज्ञात शव

हरदा के सिराली थाने के महेंद्रगांव में एक बॉडी 9 अगस्त को मिली थी. जिसका 10 अगस्त को पोस्टमार्टम कराया था. शव को शिनाख्त के लिए सुरक्षित रखा था. महाराष्ट्र नागपुर की पुलिस आई. सिराली थाना के सब इंस्पेक्टर एके वरबड़े ने बताया कि नागपुर पुलिस ने कहा कि लाश सना खान से सम्बन्धित लग रही है तो शिनाख्त करवाई गई थी. लेकिन पहचान नहीं हो पाई, वो सैम्पल चाह रहे थे, न्यायालय के आदेश से सैम्पल लेकर गए हैं. हरदा जिले में, आसपास के जिलो में तलाश की किंतु कहीं कोई पता नहीं चल पाया इसलिए अब दफ़न करवा रहे हैं.

नागपुर में होगी आगे की प्रक्रिया

मनीष शाहकार, PSI नागपुर पुलिस ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि हरदा में अज्ञात लेडीज की बॉडी मिली थी, हम देखने आये थे. उसका सैम्पल लिया है. महिला का चेहरा पहचान में नहीं आने के कारण DNA का सैम्पल लिया. टेस्ट करके पहचानने की कोशिश करेंगे सना के परिजनों से मेच करेंगे न्यायालय से परमिशन लेकर सैम्पल लिया आगे की प्रक्रिया नागपुर जाकर करेंगे.

फोटो- एमपी तक

पति ने कबूली थी हत्या की बात

गौरतलब है कि बीते दिनों नागपुर की भाजपा (BJP) नेत्री सना खान की हत्या की बात उसके पति अमित साहू ने कबुल की है. हालांकि आरोपी ने जबलपुर के पास सना खान के शव को एक नदी में फेंकने की बात कही थी, लेकिन अभी तक सना खान का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. जिसके बाद सना के परिजन शव की तलाश में हरदा आये थे. हालांकि हरदा में मिले शव को सना के भाई मोहसिन ने पहचानने से इंकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें: ‘घर में किया मर्डर, फिर नदी में फेंक दी लाश’, BJP नेता सना खान के हत्यारे पति ने सब कबूला