MP News: गर्भवती हुई छात्रा तो प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश, गुरुजी को गैंगरेप के केस में फंसाने की थी तैयारी, पर पुलिस ने ऐसे खोला राज

सतना में गर्भवती छात्रा ने प्रेमी को बचाने के लिए शिक्षक पर गैंगरेप का झूठा आरोप लगाया, जिसका खुलासा पुलिस ने सख्ती से की गई पूछताछ में किया. प्रेमी के कहने पर रची गई इस साजिश का पर्दाफाश होते ही पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

MP News
MP News

वेंकटेश द्विवेदी

follow google news

मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने पुलिस और प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं. एक नाबालिग छात्रा ने अपने ही स्कूल के शिक्षक और दो अन्य नकाबपोशों पर गैंगरेप का संगीन आरोप लगाया. लेकिन जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो जो सच सामने आया उसने सबको हैरान कर दिया.

Read more!

अस्पताल पहुंचते ही खुला 5 महीने की प्रेग्नेंसी का राज

घटना सतना जिले के रामपुर बघेलान क्षेत्र की है. मंगलवार शाम एक बुजुर्ग महिला अपनी पोती को लेकर जिला अस्पताल पहुँची थी. डॉक्टरों ने जब छात्रा की जांच की तो खुलासा हुआ कि वह 5 महीने की गर्भवती है. यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. बदनामी के डर और असलियत को छिपाने के लिए छात्रा ने एक झूठी कहानी गढ़ी.

शिक्षक पर लगाया गैंगरेप का झूठा आरोप

छात्रा ने पुलिस को बताया कि दिवाली के आसपास स्कूल के एक कमरे में शिक्षक और दो नकाबपोशों ने उसके साथ गलत काम किया था. उसने दावा किया कि डर की वजह से उसने यह बात किसी को नहीं बताई थी. चूंकि आरोप एक शिक्षक पर था, इसलिए पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत जांच शुरू कर दी गई.

प्रेमी के कहने पर रची थी पूरी कहानी

महिला पुलिस अधिकारियों ने जब छात्रा से सहानुभूति के साथ और कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी कहानी में झोल नजर आने लगा. कोई भी गवाह या साक्ष्य छात्रा के दावों से मेल नहीं खा रहा था. आखिरकार, छात्रा ने सच उगल दिया. उसने कबूल किया कि गांव के ही एक लड़के के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के चलते वह गर्भवती हुई थी.

अपने प्रेमी को बचाने और सच्चाई छिपाने के लिए प्रेमी के कहने पर ही उसने शिक्षक को फंसाने की साजिश रची थी.

पुलिस की कार्रवाई

सतना पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि एक नाबालिग लड़के (प्रेमी) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने राहत की सांस ली है कि एक निर्दोष शिक्षक पर लगा घिनौना आरोप समय रहते गलत साबित हो गया. फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

 

    follow google news