शादीशुदा प्रेमिका से मिलने 400 किलोमीटर से पहुंचा SDO, रातभर जागकर पति ने धर दबोचा, बनाया VIDEO!

सुधीर जैन

05 Feb 2025 (अपडेटेड: Feb 6 2025 11:22 AM)

Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में वन विभाग का SDO को महिला मित्र के साथ पकड़ा गया. वह रात को डेढ़ बजे मंडला से टीकमगढ़ मिलने अपनी प्रेमिका से आए थे. इस दौरान पति ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. घर को बाहर से लॉक कर वीडियो बनाने लगा. सुबह होते ही डायल 100 बुला ली.

एमपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा एसडीओ पकड़ा गया है.
एमपी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा एसडीओ पकड़ा गया है.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

प्रेमिका से मिलने आये वन विभाग के SDO को मिलना पड़ गया बड़ा भारी

point

प्रेमिका के पति ने दोनों को घर में रंगेहाथों पकड़ा और गेट पर ताला लगा दिया

point

प्रेमिका के पति ने सुबह होते ही पुलिस बुलाई, प्रेमी एसडीओ को ले गई

Teekamgarh Viral Video: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पुलिस देहात थाना क्षेत्र में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए आए वन विभाग के एसडीओ प्रेमी का अजब-गजब मामला सामने आया है. वन विभाग के SDO श्रीराम सूत्रकार मंडला से लगभग 350 किमी दूरी से टीकमगढ़ प्रेमिका से मिलने रात करीब 1.30 बजे उसके घर पहुंचे. प्रेमिका का पति घर से बाहर गया था. जब लौटा घर पहुचा तो उसने पत्नी और एसडीओ को अपने घर में देखा, उसने मेन गेट पर ताला लगा दिया और बाहर से वीडियो बनाने लगा.

Read more!

पति रात भर जागा रहा और सुबह होते ही मामले की जानकारी देहात थाना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची डायल 100 पुलिस एवं देहात थाना पुलिस ने दोनों प्रेमी-प्रेमिका को थाने लेकर आई. जहां प्रेमिका ने एसडीओ का बचाव करते हुए खुद उसे घर बुलाने की बात कही. पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. वहीं पति का कहना है कि पत्नी ने उसे मरवाने की धमकी दी है.

पति ने अपनी पत्नी से मिलने आए एसडीओ को घर के अंदर बंद कर दिया.

बता दें कि SDO श्रीराम सूत्रकार वर्तमान में मंडला में वन विभाग में पदस्थ है. इसके पहले वह टीकमगढ़ रेंजर के पद पदस्थ था. इस दौरान क्लर्क के पद कार्यरत महिला के साथ प्रेम प्रसंग हुआ था. अब पति ने दोनों के खिलाफ एसपी दफ्तर में शिकायत दर्ज करवाई है. 

मामले को लेकर पुलिस एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे से फोन पर बात की तो उन्होंने बताया की रामगोपाल अहिरवार की लिखित शिकायत के वाद मामला जॉच में लिया है. जॉच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा. उस पर कार्यवाही की जाएगी.