सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, MBA छात्रा की मौत मामले में किलर बॉयफ्रेंड ने पुलिस को क्या-क्या बताया

Indore MBA Student Murder Case: इंदौर में शक और गुस्से से भरे एक युवक ने शारीरिक संबंध से मना करने पर MBA छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी. तीन दिन बाद बदबू आने पर मामला सामने आया, फिलहाल आरोपी गिरफ्तार है और पुलिस जांच जारी है.

MP Murder Case
MP Murder Case

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

follow google news

Indore MBA Student Murder Case: मध्य प्रदेश की MBA छात्रा मर्डर मामले में पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी औ लड़की के बॉयफ्रेंड पीयूष ने जो खुलासे किए हैं वे किसी भी सभ्य समाज के लिए एक बड़ा सवालिया निशान हैं.

Read more!

कहानी शुरू हुई थी करीब 6 महीने पहले. दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे. धीरे धीरे दोस्ती हुई और वहीं दोस्ती प्या में बदल गया, लेकिन इस रिश्ते की नींव में भरोसा कम और शक ज्यादा था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीयूष अपनी प्रेमिका के मोबाइल में मौजूद एक सोशल ऐप को लेकर काफी चिढ़ा हुआ था. उसे शक था कि वह अनजान लोगों से बातें करती है.

वहीं छात्रा इस दमघोंटू रिश्ते से बाहर निकलना चाहती थी. उसने अपनी बहन को भी बताया था कि पीयूष का गुस्सा अब खौफ में बदलने लगा है. वह छोटी-छोटी बातों पर भड़क जाता था और उस पर पाबंदियां लगाता था.

हैवानियत की सारी हदें पार

वारदात वाले दिन छात्रा पीयूष के कमरे पर पहुंची थी. बताया जा रहा है कि छात्रा की तबीयत खराब थी, लेकिन पीयूष पर सनक सवार थी. उसने सेक्स पावर बढ़ाने वाली गोलियां खाईं और छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला. जब बीमार छात्रा ने मना किया तो पीयूष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. 

आरोपी ने पहले छात्रा के हाथ-पैर बांधे और शोर न मचा सके इसलिए मुंह में प्लास्टिक ठूंस दिया. इसके बाद उसने चाकू से हमला किया. क्रूरता का आलम ये था कि हमले के दौरान चाकू का ऊपरी हिस्सा टूटकर अलग हो गया फिर भी वह नहीं रुका.

हत्या के बाद शव के पास बैठकर पी बीयर

इंसानियत को शर्मसार करने वाली बात यह है कि हत्या करने के बाद पीयूष को रत्ती भर भी पछतावा नहीं हुआ. वह कमरे से बाहर गया बीयर लेकर आया और अपनी मृत प्रेमिका के शव के पास बैठकर ही बीयर पी. इसके बाद वह शव को नग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गया. तीन दिनों तक शव कमरे में सड़ता रहा, जब बदबू फैली तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी.

महिला अधिकारी की आंखों में आए आंसू

इस मामले की जांच कर रही महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अपने 8 साल के करियर में इतनी वीभत्स स्थिति कभी नहीं देखी. उन्होंने भावुक होते हुए कहा, "शव की हालत इतनी बुरी थी कि उसे देखकर पूरा स्टाफ विचलित हो गया. किसी भी इंसान के साथ ऐसी क्रूरता नहीं होनी चाहिए."

पुलिस ने मौके से शराब के केन, कुछ दवाइयां और अन्य आपत्तिजनक सबूत बरामद किए हैं. आरोपी के बयानों और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या की पुष्टि हो चुकी है.

ये भी पढ़ें: इंदौर मर्डर केस: MBA छात्रा के हाथ-पांव बांधे, न्यूड करके दरिंदगी की फिर ले ली जान...आरोपी की जुबानी उसकी हरकतें सुन जांच अधिकारी भी रो पड़ीं

यह खबर भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को न्यूड कर मर्डर करने वाले मामले में बड़ा खुलासा, हुई तीसरे किरदार की एंट्री, जानें अब क्या पता चला

    follow google news