शर्मनाक! दुष्कर्म की सजा काट चुके आरोपी ने फिर मासूम बच्ची को बनाया हैवानियत का शिकार

योगीतारा दूसरे

17 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 17 2023 8:36 AM)

Satna Crime News: सतना में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आयी है. जिस आरोपी को दुष्कर्म (Rape) जैसे जघन्य अपराध के लिए न्यायालय ने सजा मुकर्रर की और आरोपी ने सेंट्रल जेल में 10 साल की सज़ा काटी, वही आरोपी सज़ा पूरी करने के बाद जब जेल (Jail) से बाहर आया तो उसने एक […]

rape accused again rape in satna, mp news, crime, satna rape
rape accused again rape in satna, mp news, crime, satna rape
Google CTA

Satna Crime News: सतना में रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आयी है. जिस आरोपी को दुष्कर्म (Rape) जैसे जघन्य अपराध के लिए न्यायालय ने सजा मुकर्रर की और आरोपी ने सेंट्रल जेल में 10 साल की सज़ा काटी, वही आरोपी सज़ा पूरी करने के बाद जब जेल (Jail) से बाहर आया तो उसने एक बार फिर ऐसी ही घिनौनी वारदात को अंजाम दिया. जेल से छूटे आरोपी ने 5 वर्षीय दूसरी मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में भर्ती कराया गया.

Read more!

घटना मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सतना (Satna) शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. मासूम पीड़िता के परिजन जगतदेव तालाब स्थित शिवमंदिर में भिक्षावृत्ति करते हैं और दलित परिवार से आते हैं. बुधवार की शाम पांच बजे आरोपी बच्ची को उठाकर ले गया था और उसके साथ दरिंदगी की. बच्ची के माता-पिता कटनी गए थे. ऐसे में दादी ने बच्ची को ढूंढना शुरू किया तो वह लहुलुहान हालत में मिली.

टॉफी खिलाने के बहाने ले गया

शाम करीब साढ़े 5 बजे आरोपी राकेश वर्मा उर्फ रक्कू घूमते हुए जगतदेव तालाब पहुंचा और बच्ची को देखकर दुलारने लगा. इसके बाद टॉफी दिलाने के बहाने गोद में उठाकर चल दिया. यह देखकर दादी ने रोकने की कोशिश की, मगर आरोपी भागकर ऑटो में बैठ गया और कृष्णनगर की तरफ चला गया. बुजुर्ग महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग उसका पीछा करने लगे. वहीं कंट्रोल में भी शिकायत दर्ज करा दी गई. खबर लगते ही सिटी कोतवाल शंखधर द्विवेदी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बच्ची की तलाश में जुट गए. लगभग दो घंटे की खोजबीन के बाद मासूम बच्ची अस्त-व्यस्त हालत में दादी को मिल गई. गंभीर हालत में बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद रीवा (Rewa) के संजय गांधी मेडिकल हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया.

पहले भी कर चुका है दुष्कर्म

नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी वर्ष 2012 में पहले भी कोलगवां थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची से दुष्कर्म कर चुका है. इस मामले में उसे कोर्ट से 10 वर्ष की सज़ा मिली थी. मगर जेल में अच्छे चाल-चलन के आधार पर तीन साल की सजा माफ हो गई और 18 महीने पहले वह जेल से बाहर आ गया था. आरोपी ने छूटने के डेढ़ साल बाद एक बार फिर घिनौना जुर्म दोहरा दिया. सनसनीखेज वारदात सामने आने के तीन घंटे में ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस तुरंत हरकत में आई और फरार होने से पहले आरोपी राकेश वर्मन को दबोच लिया. सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.

मासूम की हालत नाजुक

हैवानियत की शिकार मासूम की हालत नाजुक बनी हुई है. उसे इलाज के लिए रीवा के गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. लिहाजा बड़े ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है. मासूम के इलाज में चाइल्ड स्पेशलिस्ट, गायनिकोलॉजिस्ट और सर्जन विभाग के डॉक्टर जुटे हुए हैं. बच्ची का बीपी लगातार अपडाउन हो रहा है. उसकी ब्लडिंग ज्यादा हो गई है, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: रीवा में दो नाबालिग बच्चियों के साथ हैवानियत, जंगल में गैंगरेप, पुलिस ने 25 दिन बाद दर्ज की FIR