भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज शिखर धवन और मध्य प्रदेश क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाले महानआर्यमन सिंधिया आगामी 30 अप्रैल को ग्वालियर में मौजूद रहेंगे. एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया और शिखर धवन की मौजूदगी में राज्य में क्रिकेट को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.
ADVERTISEMENT
हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन
ग्वालियर के युवा और किशोर उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए डा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा. यह प्रशिक्षण केंद्र आदित्य क्रिकेट वर्ल्ड एकेडमी में स्थापित किया जा रहा है. इस सेंटर का उद्घाटन एमपीसीए अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया, भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और सबा करीम द्वारा किया जाएगा.
आदित्य वर्ल्ड क्रिकेट एकेडमी में स्थापित होने जा रहा डा वन एचपीसी, एमपीएल के बुंदेलखंड बुल्स टीम के मालिक रोहित वाधवा इस एचपीसी के संचालन का काम करेंगे. रोहित वाधवा के ग्वालियर चंबल के खिलाड़ियों को एमपीएल के माध्यम से नई उचाईं दिलाने की कोशिश में लगे हैं साथ में उनके स्कूल में डा वन हाई परफॉरमेंस सेंटर की स्थापना से ग्वालियर चंबल के युवा किशोर को बेहतर ट्रेनिंग की सुविधा मिलेगी.
एमपीएल वुमन ड्राफ्ट का आयोजन
मध्य प्रदेश क्रिकेट वुमन लीग (MPL W) के तहत महिला खिलाड़ियों के लिए ड्राफ्ट का आयोजन भी किया जाएगा. प्रदेश भर की 300 से अधिक युवा महिला खिलाड़ियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा, जिसके लिए पांच एमपीएल वुमन टीमें अपनी-अपनी रणनीति के तहत खिलाड़ियों को चुनेंगी.
एमपीएल में 2 नई महिला टीमें जुड़ी
2025 में एमपीएल वूमेन शुरू हुआ तब पहले सीजन में केवल 3 टीमें थी. बाद में 2 और नई टीमों के जुड़ने के साथ अब 5 महिला टीम एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करेंगी.
ADVERTISEMENT


