शिवपुरी: सिंधिया के जाते ही 'काजू-बादाम' पर टूट पड़े नेता... किसी ने मुट्ठियों में दबा लिया तो किसी ने भर लिए जेब, देखें Video

MP News: शिवपुरी में एक शादी समारोह के दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाते ही उनके लिए रखे ड्राई फ्रूट्स को समर्थकों द्वारा उठाने का वीडियो वायरल हो गया. घटना देखकर मेहमान हैरान रह गए, जबकि सोशल मीडिया पर लोग इस पर चुटीली प्रतिक्रियाएं देते हुए वीडियो शेयर कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश

न्यूज तक डेस्क

follow google news

शिवपुरी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अजीब नजारा देखने को मिला जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए सजाकर रखे गए ड्राई फ्रूट्स उनके समर्थक ही उठाकर ले गए. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

Read more!

जानकारी के अनुसार शहर के एक होटल में आयोजित शादी में केंद्रीय मंत्री सिंधिया बतौर खास मेहमान पहुंचे थे. उनके स्वागत के लिए शानदार इंतजाम किए गए थे. मेहमानों के साथ-साथ 'महाराज' के लिए भी अलग से सूखे मेवों की सजी हुई प्लेटें टेबल पर रखी गई थीं जिससे आयोजन की भव्यता साफ झलक रही थी.

सिंधिया के मौजूदगी में अनुशासन में थे नेता 

दिलचस्प बात यह रही कि जब तक सिंधिया समारोह में मौजूद रहे, वहां मौजूद नेता और कार्यकर्ता पूरे अनुशासन में दिखाई दिए. कई लोग हाथ जोड़कर खड़े थे और माहौल काफी व्यवस्थित नजर आ रहा था. लेकिन जैसे ही सिंधिया कुछ देर रुकने के बाद वहां से रवाना हुए, माहौल अचानक बदल गया. 

उनके जाते ही ड्राई फ्रूट्स को लेकर जैसे होड़ मच गई. कोई मुट्ठी भर-भरकर मेवे उठाने लगा तो कोई पूरी प्लेट खाली करने में जुट गया. कुछ लोग तो जेब तक भरते नजर आए. इस अप्रत्याशित नजारे को किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब इंटरनेट पर वायरल हो चुका है. 

घटना को देखकर शादी में मौजूद दूसरे मेहमान भी हैरान रह गए. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं और चुटीले कैप्शन के साथ इसे शेयर कर रहे हैं. यह वाकया अब चर्चा का विषय बन गया है और लोग इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: MP Politics: बजट सत्र से पहले 3 बड़े मंत्रियों की कुर्सी पर संकट? जीतू पटवारी ने CM मोहन यादव से की बर्खास्तगी की मांग

    follow google news