शिवपुरी: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट 'भदैया कुंड' पर मंगलवार दोपहर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला अपने दोस्त के साथ घूमने पहुँची थी, तभी उसका पति अचानक वहाँ आ पहुँचा. अपनी पत्नी को किसी अन्य युवक के साथ देखकर पति का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुँच गया.
ADVERTISEMENT
चचेरे भाई को बुलाकर की मारपीट
गुस्से में आगबबूला हुए पति ने तुरंत अपने चचेरे भाई को फोन करके मौके पर बुला लिया. इसके बाद दोनों भाइयों ने मिलकर जो किया, उसने वहाँ मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आरोपियों ने पहले महिला के दोस्त के पैर बाँधे और फिर बेल्ट निकालकर सरेआम महिला और उसके साथी की बेल्टों से पिटाई शुरू कर दी. इस दौरान पीड़ित युवक लगातार खुद को छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपियों को उस पर बिल्कुल दया नहीं आई.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस पूरी घटना का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों युवक महिला और उसके साथी पर बेल्ट बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
पुलिस कार्रवाई और पारिवारिक विवाद
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुँची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों को फिजिकल थाने ले आई. पुलिस की शुरुआती जाँच में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के बीच पहले से ही पारिवारिक विवाद चल रहा था और महिला पिछले कुछ दिनों से अपने मायके में रह रही थी. मंगलवार को अचानक आमने-सामने होने के बाद यह पूरा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और वायरल वीडियो के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
ADVERTISEMENT


