चुनावी साल में शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, इन चार जातियों के लिए किया बोर्ड का गठन

06 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 6 2023 3:46 AM)

MP News:  शिवराज सरकार चुनावी साल में जातिगत वोटों को नाराज नही करना चाहती है. बस इसीलिए उनको साधने के लिए हर वो घोषणा की जा रही है. जिससे उन्हें अपने पाले में किया जा सके. प्रदेश सरकार ने आज  स्वर्ण कला बोर्ड, रजक कल्याण बोर्ड, तेलघानी बोर्ड और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड बनाने के आदेश […]

MP News, Mp Govt, CM Shivraj, Shivraj Singh Chauhan
MP News, Mp Govt, CM Shivraj, Shivraj Singh Chauhan
Google CTA

MP News:  शिवराज सरकार चुनावी साल में जातिगत वोटों को नाराज नही करना चाहती है. बस इसीलिए उनको साधने के लिए हर वो घोषणा की जा रही है. जिससे उन्हें अपने पाले में किया जा सके. प्रदेश सरकार ने आज  स्वर्ण कला बोर्ड, रजक कल्याण बोर्ड, तेलघानी बोर्ड और विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड बनाने के आदेश जारी कर दिए हैं. साहू समाज ने कुछ ही दिन पहले भोपाल में सम्मेलन के माध्यम से सीएम से तेल घानी बोर्ड गठन की मांग की थी. पूरे बोर्ड कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड के अधीन ये संचालित किए जाएंगे. हर बोर्ड में अध्यक्ष के साथ चार सदस्य शामिल किए जाएंगे.

Read more!

सभी बोर्ड के माध्यम से  तैलिक वर्ग, रजक समाज, स्वर्णकला समाज और विश्वकर्मा समाज के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण, उद्यमिता संवर्द्धन, रोजगार और स्वरोजार के अवसर को बढ़ावा देने, स्टार्ट अप, व्यवसाय, उद्योग के लिए ऋण की व्यवस्था को लेकर अपनी अनुशंसाएं कर सरकार को भेजी जाएगी.

घोषणा के 72 घंटे बाद ही आदेश जारी
मुख्यमंत्री पिछले महीने एक कार्यक्रम के दौरान  कहा था कि सोनी समाज के बिना सामाजिक कार्य नहीं चल सकते हैं. भारतीय संस्कृति को बनाये रखने में सोनी समाज का अहम योगदान है. आपके बनाए हुए आभूषण हजारों सालों से लोग पहनते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि सोनी समाज की कला जीवित रहे और इससे रोजगार मिले, इसके लिए लगातार प्रयास करूंगा. समाज की कला आगे बढ़ती रहे इसके‍ लिए प्रदेश में स्वर्णकला बोर्ड का गठन करेंगे. इसके अलावा 3 दिन पहले ही भोपाल के भेल मैदान में आयेाजित  साहू समाज के सम्मेलन में सीएम ने बोर्ड बनाने की घोषाणा की थी. घोषणा के 72 घंटे के भीतर ही बोर्ड गठन के आदेश जारी कर दिए गए हैं. सरकार चुनावी साल में कोई भी जोखिम नही लेना चाहती है. इसीलिए हर दिन सरकार की तरफ से एक नई योजना की घोषणा की जा रही है.

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने जयराम रमेश को दी नसीहत, कविताएं कम, इतिहास ज्यादा पढ़ें