विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार इतने खुश नजर आ रहे हैं शिवराज सिंह चौहान! आखिर क्या है वजह?

एमपी तक

05 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 5 2024 4:30 AM)

शिवराज सिंह चौहान ने दोस्तों संग खाना खाया, गाने गाए और लंबा वक्त बिताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने जज्बात बयां किए.

Shivraj Singh Chauhan, Shivraj Singh Chauhan in hamidia, Bhopal News, MP News, Shivraj Singh Chouhan, madhya pradesh, viral video, Shivraj Singh Chouhan, Hamidia college,
Shivraj Singh Chauhan, Shivraj Singh Chauhan in hamidia, Bhopal News, MP News, Shivraj Singh Chouhan, madhya pradesh, viral video, Shivraj Singh Chouhan, Hamidia college,
Google CTA

Shivraj Singh Chauhan: पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पुराने दिनों की यादों में खो गए है. वे गा रहे हैं- एहसान मेरे दिल पर तुम्हारा है दोस्तों…दरअसल, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान हमीदिया कॉलेज (Hamidia College) के पूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान अपने कॉलेज के दोस्तों से मिलकर वे भावुक नजर आए. शिवराज सिंह चौहान ने दोस्तों संग खाना खाया, गाने गाए और लंबा वक्त बिताया. इसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने जज्बात बयां किए.

Read more!

रविवार को भोपाल के हमीदिया कॉलेज में पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया था. पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहीं से पढ़ाई की है. इस कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान के अलावा पूर्व सांसद आलोक संजर, कांग्रेस नेता दीपक जोशी समेत कई नेता और अधिकारी शामिल होने पहुंचे थे.

फिर वो पुराने दिन याद आ गए

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान का कॉलेज के कार्यक्रम के दौरान अलग अंदाज दिखा. वे पूरी तरह मस्ती के मूड में नजर आए. उन्होंने गाया गाया, शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा, “फिर वो पुराने दिन याद आ गए. जब किस्से खत्म नहीं होते थे. बातों का सिलसिला रुकता न था. खाने की टेबल पर चौपाल जमती थी. एक थाली में यारों की टोली के साथ खाना खत्म हो जाता था पर बातें खत्म नहीं होती थी.”

नई शक्ति भरने वाले पल हैं

एक अन्य ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने लिखा, वक्त की पोटली से कुछ पुराने किस्से निकले, स्मृतियां मुस्कुराई. हंसी-ठहाके और दोस्ती की मिठास से मन का कोना-कोना महक उठा. हमीदिया ओल्ड स्टूडेंट एसोसिएशन के मिलन समारोह के ये पल जीवन में नई शक्ति भरने वाले पल हैं.’

ये भी पढ़ें: CM मोहन यादव और उनके मंत्रियों की लगी क्लास, BJP संगठन से मिली बड़ी नसीहत