MP Election 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है. सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंच चुके हैं. सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था. सीहोर के बुधनी विधानसभा सीट पर ग्राम जैत के आदर्श मतदान केंद्र पर सीएम शिवराज सिंह चौहान वोट डालने पहुंचे हैं. इस समय मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का भी आना शुरू हो गया है.
ADVERTISEMENT
मध्यप्रदेश का विधानसभा चुनाव इस बार बहुत खास है. इस बार कांग्रेस और बीजेपी के बीच बेहद कांटे का मुकाबला है. तमाम सर्वे और ओपिनियन पोल के बाद भी यह स्पष्ट नहीं है कि इस बार मध्यप्रदेश में कौन जीत रहा है. 230 सीटों में से ज्यादातर पर मुकाबला बेहद क्लोज होने की संभावना जताई जा रही है. जिसके कारण कई सीटों पर प्रत्याशियों के बीच तनाव भी देखा जा रहा है.
बीती रात से ही मध्यप्रदेश के कई शहरों में वोटिंग को लेकर तनाव बना हुआ है. इंदौर की राऊ सीट पर कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर बवाल हुआ है. इस सीट पर कांग्रेस की ओर से जीतू पटवारी और बीजेपी की ओर से मधु वर्मा चुनावी मैदान में हैं. बीजेपी प्रत्याशी मधु वर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और धमकाने की कोशिश की है. वहीं सीधी जिले में भी सांसद रीती पाठक ने कांग्रेस प्रत्याशी ज्ञान सिंह पर गुंडागर्दी करने और उनके घर पर हमला करने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने रात भर सड़क पर धरना भी दिया है.
कैलाश विजयवर्गीय ने किया मतदान
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्षेत्र 1 के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय परिवार सहित मतदान करने पहुंचे, मतदान के पूर्व किये मंदिर में परिवार सहित दर्शन साथ मे है. विधानसभा क्षेत्र 2 के प्रत्याशी रमेश मेंदोला कैलाश विजयवर्गीय ने कहा एकदम आश्वस्त हूं इंदौर में 9 सीट जीतेंगे.
इन वीवीआईपी उम्मीदवारों की साख दांव पर
इंदौर एक से कैलाश विजयवर्गीय, दिमनी सीट से केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सीधी से रीती पाठक के साथ ही राव उदय प्रताप सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल नरसिंहपुर सीट से, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सहित कईदिग्गजों की साख दांव पर लगी हुई है. कई वीवीआईपी अलग-अलग समयानुसार वोट डालने पहुंचेंगे.
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने दी शुभकामनाएं
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है कि ‘आज मध्य प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. मुझे विश्वास है कि राज्य के हर क्षेत्र के मतदाता पूरी गर्मजोशी से मतदान करेंगे और लोकतंत्र के इस महापर्व की रौनक बढ़ाएंगे. इस चुनाव में पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं’. वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी पोस्ट करके शुभकामनाएं दी हैं.
उन्होंने लिखा है कि ‘अध्यात्म और सांस्कृतिक विरासत की भूमि मध्य प्रदेश की प्रगति और यहाँ की जनता के हितों की रक्षा सिर्फ एक मजबूत राष्ट्रवादी सरकार ही कर सकती है. मध्य प्रदेश के सभी बहनों-भाइयों और विशेषकर युवा मित्रों से अपील करता हूँ कि प्रदेश में विकास और सुशासन की यात्रा अनवरत जारी रहे, इसके लिए आप मतदान अवश्य करें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. पहले मतदान करें, फिर जलपान करें’!
ये भी पढ़ें- शिवराज, कमलनाथ और विजयवर्गीय.. सबकी किस्मत तय करेगी जनता, वोट के लिए लगने लगी कतारें
ADVERTISEMENT


