MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारियां जोरों पर हैं. कांग्रेस (Congress) की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के पहले दिन गुड्डू राजा भैया, भाजपा विधायक वीरेंद्र रघुवंशी समेत कई दिग्गज नेताओं ने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया. पीसीसी चीफ कमलनाथ (Kamalnath) ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई. इस दौरान उन्होंने भाजपा (BJP) सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Surjewala) ने भी शिवराज सरकार (CM Shivraj) पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कमलनाथ को कोई घोषणा न करने की सलाह दी.
ADVERTISEMENT
कमलनाथ ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, ‘भाजपा ने मध्यप्रदेश को चौपट प्रदेश, घोटाला प्रदेश, भ्रष्टाचार प्रदेश बना दिया है. आपको एक रक्षक के रूप में मध्य प्रदेश के भविष्य को बचाना है. अब जब चुनाव में हार सामने है तो भाजपा सब कलाकारी कर रही हैं तो यह पैसा पुलिस प्रशासन का उपयोग करेंगे, क्योंकि इनके पास बचा ही क्या है? प्रशासन को भी पता चल रहा है कि 4 महीने बाद प्रदेश में सरकार बदलने वाली है, इसलिये प्रशासन ने भी अपना भविष्य सुरक्षित रखना शुरू कर दिया है. प्रशासन का व्यवहार बदलने लगा है.’
31 मंत्री चुनाव हारेंगे- रणदीप सुरजेवाला
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) कांग्रेस के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पिछली बार विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha Chunav) में बीजेपी के 13 मंत्री हारे थे. इस बार इसका उल्टा होगा और मध्य प्रदेश की इस कमीशन वाली सरकार के 31 मंत्री चुनाव हारेंगे. सुरजेवाला ने कहा, ‘ 50% कमीशन और भ्रष्टाचार इस सरकार का मुख्य धंधा है. जिस सरकार में दलित आदिवासी और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, उन्हें चुल्लूभर पानी में डूब मरना चाहिए. भोपाल राजधानी है और यहां हर दिन एक महिला से बलात्कार क्यों हो रहा है? रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि कमलनाथ जी के पिटारे में अभी बहुत माल है.’
‘एमपी में एक धोखेबाज सत्ता में है वो कमलनाथ जी की घोषणाओं को नकल कर रहा है. कमलनाथ जी आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आज कोई घोषणा न करें अब सारी घोषणाएं आचार संहिता के बाद करेंगे.’
शिवराज पर तंज- मुंबई जाकर दिखाएं कलाकारी
कमलनाथ ने कहा कि आज के नौजवान की अपनी सोच है. वह कमीशन या ठेके नहीं चाहता है, वह रोज़गार चाहता है. अपने हाथों को काम चाहता है. कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर तंज कसते हुए कहा कि निवेश कलाकारी से नहीं आता है, उसके लिये विश्वास का माहौल बनाने की ज़रूरत है.उन्होंने कहा कि मैं आज आपसे थोड़ी सी बात करूंगा आप सब रक्षक हैं ये एमपी के भविष्य का चुनाव है और आप मध्य प्रदेश के भविष्य के रक्षक हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज शिवराज सिंह जी अपने पाप धोने के लिए बहनों को 1000 रुपये दे रहे हैं. शिवराज जी! आप सोचते हैं कि 18 साल के आपके पाप ऐसे धुल जाएंगे. आप जाइए मुंबई और कलाकारी वहां कीजिए, इस चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की जनता आपको बड़े प्यार से विदा करेगी.
15 महीने की सरकार में दिया परिचय
कमलनाथ ने कहा कि हमनें 15 महीने की सरकार में नीति और नियत का परिचय दिया. मैंने कौन सी गलती की थी? 27 लाख किसानों की कर्ज माफ़ी की, मैंने 1000 गोशालायें पंचायतों में बनवाई क्या ये मेरी गलती थी? हमने 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली दी. सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाई. जनता हिसाब करने के लिये तैयार बैठी है ये आज जनता को प्रलोभन दे रहें हैं लालच दे रहें हैं. मैं कहता हूँ शिवराज जी ये 2023 है आप जिसे ज्ञान देने जाते हो वो आपको ज्ञान देने के लिये तैयार बैठा है.
ये भी पढ़ें: MP में BJP का चुनावी आगाज: चित्रकूट से हो रही है जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत, जेपी नड्डा होंगे शामिल
ADVERTISEMENT


