कमलनाथ के रोजा इफ्तार पर शिवराज का तंज, कहा- बनते हैं हनुमान भक्त, बात करते हैं दंगे-फसाद की

इज़हार हसन खान

06 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 7 2023 12:34 PM)

MP News: छिंदवाड़ा में इफ्तार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ रोजेदारों के बीच पहुचे थे. दोनों ने साथ बैठकर इफ्तार किया. वहां मौजूद रोजेदारों के बीच पूर्व सीएम क़मलनाथ ने एक विवादित बयान दे दिया, उन्होंने कहा, “आप सबको छिंदवाड़ा संभालना है. मुझे प्रदेश संभालने दीजिए, क्या आप चाहते हैं कि […]

On the occasion of Eid Miladunnabi Ground, former Chief Minister Kamal Nath and Chhindwara MP Nakul Nath reached among the fasting people. Both of them had iftar sitting together.
On the occasion of Eid Miladunnabi Ground, former Chief Minister Kamal Nath and Chhindwara MP Nakul Nath reached among the fasting people. Both of them had iftar sitting together.
Google CTA

MP News: छिंदवाड़ा में इफ्तार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ रोजेदारों के बीच पहुचे थे. दोनों ने साथ बैठकर इफ्तार किया. वहां मौजूद रोजेदारों के बीच पूर्व सीएम क़मलनाथ ने एक विवादित बयान दे दिया, उन्होंने कहा, “आप सबको छिंदवाड़ा संभालना है. मुझे प्रदेश संभालने दीजिए, क्या आप चाहते हैं कि मैं यहां बंधकर रह जाऊं तो मैं बंध कर रह जाता हूं. उंन्होने बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा आप देख रहे है प्रदेश में दंगा फसाद ये पूरे देश भर में दंगा फसाद ये कर रहे है पूरे देश को बर्बाद करके छोड़ेंगे.

Read more!

इस बयान के बाद सीएम शिवराज सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ अब डरा धमकाने वाली राजनीति कर रहे है. वह प्रचार हनुमान जी की भक्ति का करवाते हैं, लेकिन बात दंगे फसाद की करते हैं.

हाजी जमालउद्दीन लाल साहब द्वारा विगत दो दशकों से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है. इस कार्यक्रम में कमलनाथ ने हमेशा अपनी उपस्थित दर्ज कराई है. इस बार की  इफ्तार पार्टी का एक बयान अब पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

शिवराज बोले: स्तर हीन और घटिया राजनीति
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कमलनाथ के बयान पर कहा कि “एक तरफ तो वह हनुमान भक्त होने का प्रचार करवाते हैं और दूसरी तरफ रोजा इफ्तार के कार्यक्रम में जाकर दंगे फसाद की बात करके क्या साबित करना चाहते हैं? क्या इस नाम पर सबको इकट्ठा करके और उनके वोट हासिल करने को रोजा इफ्तार में गए थे? यह स्तर हीन और घटिया राजनीति है. डर दिखाओ वोट पाओ. मध्यप्रदेश इस समय शांति का टापू है. कहां दंगे हो रहे हैं एमपी में? यह बदनीयत है, यह कुटिलता है, यह तुष्टीकरण है. जो करके कमलनाथ वोट हासिल करना चाह रहे हैं मैं इसकी निंदा करता हूं”

ये भी पढ़ें: चुनावी साल में शिवराज सरकार का बड़ा ऐलान, इन चार जातियों के लिए किया बोर्ड का गठन

कमलनाथ बोले: गायत्री परिवार के बीच आकर मैं धन्य हुआ
कमलनाथ छिंदवाड़ा के 5 दिवसीय दौरे पर हैं. वे यहां बुधवार को गायत्री परिवार के महायज्ञ कार्यक्रम में पहुंचे. इसके बाद वह रोजा इफ्तार करने पहुंचे और बिना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘आप देख रहे हैं. ये पूरे देश भर में दंगा फसाद ये कर रहे है पूरे देश को बर्बाद करके छोड़ेंगे.’ हाजी जमालउद्दीन लाल साहब द्वारा विगत दो दशकों से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता रहा है. वही क़मलनाथ विराट 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ पंडाल पहुचे थे जहां उन्होंने कहा
गायत्री परिवार के बीच आकर मैं धन्य हुआ. बता दें कि कमलनाथ हनुमान जन्मोत्सव पर प्रसिद्ध जाम सांवली हनुमान मंदिर और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में पूजा करेंगे.

ये भी पढ़ें: सिंधिया ने जयराम रमेश को दी नसीहत, कविताएं कम, इतिहास ज्यादा पढ़ें