पति-पत्नी और वो... के विवाद में वाइफ ने पति को लगा दिया ठिकाने, फिर ऐसे खुला वो खौफनाक राज

लोकेश चौरसिया

• 08:07 PM • 13 May 2024

Chhatarpur Crime: मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जिसमें पत्नी ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई. जब पुलिस ने इसका खुलासा किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया. 

छतरपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है.
छतरपुर में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है.
Google CTA

Chhatarpur Crime: मध्यप्रदेश की छतरपुर पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. जिसमें पत्नी ने अपने पति की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कराई. जब पुलिस ने इसका खुलासा किया तो मामला प्रेम प्रसंग का निकलकर सामने आया. जिसमें पत्नी ने अपने प्रेमी से पति की हत्या करने की साजिश रही और प्रेमी ने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हत्या करा दी. फिर लाश को बोरे में बंद करके कुएं में फेंक दिया. 

Read more!

इसका शव 5 मई को कुएं से निकाला गया, जिसके बाद पुलिस घटना का खुलासा करने में जुट गई. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए खुलासा करके प्रेमी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की. बता दें कि जिले के प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़हरा में रहने वाले मोहन प्रजापति आज से तीन साल पहले शैलेस नगायच के यहां ड्राइवर था और ट्रैक्टर चलाया करता था. 

मोहन की पत्नी से शैलेष को हो गया प्यार

इस दौरान शैलेष की नजर मोहन की पत्नी पर पड़ गई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया. इसका शक कुछ दिनों बाद मोहन प्रजापति को हो गया, जिसके कारण पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा. मोहन ने शैलेष के यहां से नौकरी छोड़ दी और वह मजदूरी करने के लिए 17 अप्रैल 2024 को गुजरात जाने के लिए घर से निकला. मोहन की पत्नी ने अपने प्रेमी शैलेष को इसकी जानकारी देते हुए मोहन की हत्या करने का प्लान तैयार किया.

'दो जूते मारूंगी, तेरे नेताओं की ऐसी की तैसी...' लेडी कॉप की दबंगई का ऑडियो हो रहा वायरल

पुलिस ने आरोपियों पर घोषित किया था 20 हजार का ईनाम

जिसमे शैलेस ने अपने रिश्तेदार (साले) बाबू उर्फ़ बिष्णु, निश्तेदार आशीष पचौरी के साथ मिलकर हत्या कर दी, इसके बाद मौके से फरार हो गए. उधर, मामले की जांच कर रही पुलिस आरोपियों तक पहुंचने के लिए यूपी के महोबा पहुंची. जहां से सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की है. वहीं अपने पति की हत्या का प्लान करने वाली पत्नी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा 20 हजार रुपए का इनाम में भी घोषित किया था.