BJP की चौथी लिस्ट में सिटिंग विधायकों को मिला मौका, भोपाल, ग्वालियर, मालवा में रिपीट किए कैंडिडेट

एमपी तक

09 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 9 2023 11:52 AM)

MP Election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट ने एक बार फिर से राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. लेकिन इनमें अधिकतर सीटों पर कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं. बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा-होशंगाबाद वाले मध्य भारत रीजन में, इंदौर-उज्जैन […]

PM Modi in bhopal road show live updates breaking news BJP claims 10 lakh workers came
PM Modi in bhopal road show live updates breaking news BJP claims 10 lakh workers came
Google CTA

MP Election 2023: बीजेपी की चौथी लिस्ट ने एक बार फिर से राजनीतिक पंडितों को हैरान कर दिया है. बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट में 57 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है. लेकिन इनमें अधिकतर सीटों पर कैंडिडेट रिपीट किए गए हैं. बीजेपी ने ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा-होशंगाबाद वाले मध्य भारत रीजन में, इंदौर-उज्जैन वाले मालवा-निमाड़ में और बुदंलेखंड व विंध्य क्षेत्र की अधिकतर सीटों पर अपने सिटिंग विधायकों पर ही एक बार फिर से विश्वास जताया है.

Read more!

बुधनी से सीएम शिवराज सिंह चौहान हो, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा हो, रीवा से राजेंद्र शुक्ल हो या फिर सांवेर से तुलसीराम सिलावट हों ये वे नाम हैं, जिनके टिकट कटने या सीट बदलने को लेकर राजनीतिक हलको में काफी चर्चाएं चल रही थीं. लेकिन बीजेपी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने इन सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताया और एक बार फिर से उन्हें टिकट देकर विधानसभा चुनाव की रणभूमि में खड़ा कर दिया है.

आपको बता दें कि सोमवार को ही भारत निर्वाचन आयोग ने आदर्श आचार संहित लागू की है. आचार संहिता लागू होने और निर्वाचन की तारीखों का ऐलान होने के कुछ ही देर बाद बीजेपी ने अपनी 57 प्रत्याशियों वाली चौथी लिस्ट जारी कर दी. पहले यह सूची नवरात्र में आने की संभावनाएं जताई जा रही थी लेकिन बीजेपी ने आचार संहिता लगते ही यह सूची जारी कर दी.

इन सिटिंग विधायकों को मिला एक बार फिर से चुनाव लड़ने का मौका

अटेर से डॉ. अरविंद सिंह भदौरिया, ग्वालियर ग्रामीण से भारत सिंह कुशवाहा, ग्वालियर से प्रद्युम्न सिंह तोमर, दतिया से डॉ. नरोत्तम मिश्रा, खुरई से भूपेंद्र सिंह, सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, रेहली से गोपाल भार्गव, रीवा से राजेंद्र शुक्ल, अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह, विजय राघवगढ़ से संजय सत्येंद्र पाठक, हरदा से कमल पटेल, सांची से डॉ प्रभुराम चौधरी, नरेला से विश्वास सारंग, गोविंदपुरा से कृष्णा गौर, हुजूर सीट से रामेश्वर शर्मा, बैरसिया से विष्णु खत्री, बुधनी से शिवराज सिंह चौहान, हाटपिपल्या मनोज चौधरी, सांवेर से तुलसीराम सिलावट, बदनावर से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव आदि सिटिंग विधायकों को ही बीजेपी ने एक बार फिर से मौका दिया है.

बुंदेलखंड की सीटों पर भी रिपीट किए ये कैंडिडेट

बीजेपी की इस चौथी लिस्ट में जो सीटें बुंदेलखंड से आती हैं, उनको भी शामिल किया है. बुंदेलखंड की इन सीटों पर भी मौजूदा विधायकों को ही रिपीट किया गया है. इनमें जो प्रमुख नाम शामिल हैं,वे हैं सुरखी से गोविंद सिंह राजपूत, मलहरा प्रदुम्न सिंह लोधी, पन्ना से ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, खुरई से भूपेंद्र सिंह, रहली से गोपाल भार्गव, नरयावली से प्रदीप लारिया, सागर से शैलेन्द्र जैन, खरगापुर से राहल सिंह लोधी(उमा भारती के भतीजे

ये भी पढ़ें- BJP की चौथी सूची में सिंधिया समर्थक मंत्री-विधायकों का क्या हुआ हाल? जान लीजिए!