कांग्रेस का प्रदेश भर में प्रदर्शन, ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने बोली ये बड़ी बात

सर्वेश पुरोहित

26 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 26 2023 10:02 AM)

mp congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में एमपी कांग्रेस आग बबूला है. मध्यप्रदेश में अलग-अलग जिलों में एमपी कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह और धरने का आयोजन कर रहे हैं. ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जितनी भी सदस्यता रद्द करनी चाहे, वह […]

mp election 2023, mp politics, mp news, digvijay singh, jyotiraditya sindhiya, kamalnath, mp election update, mp breaking news, mp news update, mp news hindi
mp election 2023, mp politics, mp news, digvijay singh, jyotiraditya sindhiya, kamalnath, mp election update, mp breaking news, mp news update, mp news hindi
Google CTA

mp congress: राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में एमपी कांग्रेस आग बबूला है. मध्यप्रदेश में अलग-अलग जिलों में एमपी कांग्रेस के कार्यकर्ता सत्याग्रह और धरने का आयोजन कर रहे हैं. ग्वालियर में दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार जितनी भी सदस्यता रद्द करनी चाहे, वह कर दे, लेकिन कांग्रेस और राहुल गांधी मोदी वाले बयान को लेकर माफी नहीं मांगेंगे.

Read more!

दिग्विजय सिंह ने कहा है, राहुल जी का कुसूर इतना है, 20 हजार करोड़ कहां से आएं, उसका वे सवाल पूछ रहे है. राहुल गांधी ने ऐसा कौन सा जुर्म कर दिया है, जिससे घबराकर मोदी जी और बीजेपी उनकी सांसदी खत्म करने के लिए पीछे लग गई. मोदी जी और बीजेपी देश में रशिया और चाइना वाला लोकतंत्र चाहती हैं.

इसलिए ऐसा कर रही हैं. 20 हजार करोड़ काले धन पर जेसीपी क्यों नहीं बनाई, मोदी के 9 साल से जुमले चल रहे है. मोदी जी के कहते है न खाता हूं, न खाने दूंगा, लेकिन अब मोदी जी कहते है, मैं ही खाऊंगा और मेरे लोग खाएंगे. हम पीछे हटने वाले नही है, आपसे से सवाल पूछेंगे. ओबीसी को बीजेपी बदनाम कर रहे हैं.

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया को पुलिस ने उनके झाबुआ स्थित निवास से गिरफ्तार किया है. इसकी जानकारी खुद विक्रांत भूरिया ने ट्वीट करके दी है. विक्रांत भूरिया ने बताया कि भोपाल पुलिस ने मेरे झाबुआ निवास से मुझे गिरिफ्तार किया है और भोपाल ले जा रहे हैं. विक्रांत ने कहा कि ये लोग भूल गए हैं कि हम राहुल गांधी की सेना है. सावरकर नहीं हैं जो गिरफ्तारी से डर जाएंगे.

विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी पर कमलनाथ ने जारी किया बयान
कमलनाथ ने ट्वीट कर कहा कि  मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भूरिया की गिरफ्तारी की मैं निंदा करता हूं. युवा आदिवासी नेता का अपराध यही है कि उन्होंने चोर को चोर कहा और अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. इस गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि शिवराज सरकार बुरी तरह डर गई है. वह आदिवासी समुदाय और विरोध की हर आवाज को कुचल देना चाहती है.  इस कार्यवाही से भाजपा का आदिवासी विरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है. पूरी कांग्रेस पार्टी विक्रांत भूरिया के साथ है. हम सभी राजनीतिक और कानूनी विकल्पों से इस तानाशाही का विरोध करेंगे.

भोपाल में हो रहा संकल्प सत्याग्रह
राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के मामले में संकल्प सत्याग्रह किया जा रहा है. महिला कांग्रेस अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में लोकतंत्र की सांकेतिक अर्थी निकालकर विरोध दर्ज कराया गया. गुना के बापू पार्क, सदर बाजार में गांधी प्रतिम के सामने सत्याग्रह किया गया. इसी तरह प्रदेश के हर शहर में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किए. इंदौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली है. हर जिले में कांग्रेसी कार्यकर्ता इस समय राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के मामले में विरोध रैली और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं.