भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का निधन, आज शाम होगी अंतिम विदाई

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का बुधवार 11 मार्च को निधन हो गया. सुरभि लंबे समय से अस्वस्थ थीं और एक स्पेशल चाइल्ड थीं.

Hemant Khandelwal daughter death News
Hemant Khandelwal daughter death News

न्यूज तक

follow google news

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के परिवार से एक अत्यंत दुखद समाचार सामने आया है. हेमंत खंडेलवाल और रितु खंडेलवाल की बेटी सुरभि खंडेलवाल का आज बुधवार 11 मार्च को निधन हो गया. इस खबर के बाद से पूरे क्षेत्र और राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर व्याप्त है.

Read more!

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, सुरभि एक 'स्पेशल चाइल्ड' थीं और पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं. तमाम प्रयासों और उपचार के बावजूद आज उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके निधन पर विभिन्न जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं.

मुख्यमंत्री और दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

सुरभि के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी की सुपुत्री सुरभि का बीमारी के कारण निधन अत्यंत पीड़ादायक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.'

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस हृदय विदारक घटना पर शोक जताते हुए परिवार को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है.

आज शाम 5 बजे होगी अंतिम विदाई

सुरभि खंडेलवाल की अंतिम यात्रा आज यानी बुधवार शाम 5:00 बजे उनके निजी निवास बैतूल गंज से प्रारंभ होगी. यहां से शव यात्रा कोठी बाजार स्थित मोक्ष धाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

    follow google news