मध्य प्रदेश में खिलेगा कमल या कमलनाथ बनेंगे पलट देंगे बाजी, ताजा सर्वे ने बता दिया कौन बनेगा किंग?

एमपी तक

04 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 6 2023 11:10 AM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार. इस सवाल को तलाशने के लिए लगातार अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट और ओपिनियन पोल एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. अब एबीपी न्यूज-सी वोटर ने अपना फाइनल ओपिनियन पोल जारी किया है. इस सर्वे ने जहां बीजेपी को निराश किया है, वहीं कांग्रेस को मुस्कुराने का […]

Final Opinion Poll MP Election 2023 MP BJP MP Congress MP Government
Final Opinion Poll MP Election 2023 MP BJP MP Congress MP Government
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार. इस सवाल को तलाशने के लिए लगातार अलग-अलग सर्वे रिपोर्ट और ओपिनियन पोल एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. अब एबीपी न्यूज-सी वोटर ने अपना फाइनल ओपिनियन पोल जारी किया है. इस सर्वे ने जहां बीजेपी को निराश किया है, वहीं कांग्रेस को मुस्कुराने का मौका दे दिया है. एक दिन पहले आए इंडिया टीवी के सर्वे में जहां बीजेपी सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही थी. वहीं ताजा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाती दिखाई दे रही है. इसके अनुसार बीजेपी के खाते में 99-111 सीटें और कांग्रेस के खाते में 118-130 सीटें आ सकती हैं. वहीं अन्य दलों के खाते में भी 0-2 सीटें मिल सकती हैं.

Read more!

सर्वे के मुताबिक वोट शेयर की बात करें तो बीजेपी को 42 फीसदी, वहीं कांग्रेस मामूली बढ़त के साथ 44 फीसदी वोट शेयर हासिल कर रही है. वहीं अन्य पार्टियों को 14 फीसदी वोट मिल रहे हैं.

रीजन वार जानें कौन मार रहा बाजी?

इससे पहले इंडिया टीवी का ओपिनियन पोल सामने आया था, जिसमें बीजेपी को बहुमत मिलने की संभावनाएं दिखाई गई थीं. जबकि टाइम्स नाउ के ओपिनियन पोल में कांग्रेस को बढ़त दिखाई थी. लेकिन अब आए ताजा एबीपी न्यूज-सी वोटर के ओपिनियन पोल ने नए आंकड़े सामने रखे हैं. जिसमें कांग्रेस की सरकार बनने की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं. इस ओपिनियन पोल में मालवा, निमाड़, बघेलखंड, भोपाल, चंबल, महाकौशल और मालवा रीजन के आंकड़े भी सामने रखे हैं, आइए बताते हैं कि किस इलाके में कौन सी पार्टी आगे है और कौन पिछड़ रही है.

ये भी पढ़ें- MP के ताजा ओपिनियन पोल में बड़ा उलटफेर, कमलनाथ को मिल रही हार, जानें किसकी बनेगी सरकार!

किस इलाके में कौन सी पार्टी आगे और कौन पीछे

मालवा- 45 सीट

बीजेपी- 26-30

कांग्रेस- 15-19

अन्य- 0-1

निमाड़- 28 सीट

बीजेपी- 10-14

कांग्रेस- 14-18

अन्य- 0-1

बघेलखंड- 56 सीट

बीजेपी- 19-23

कांग्रेस- 32-36

अन्य- 0-3

भोपाल- 26 सीट

बीजेपी- 18-22

कांग्रेस- 3-7

अन्य- 0-1

चंबल- 34 सीट

बीजेपी- 4-8

कांग्रेस- 26-30

अन्य- 0-2

महाकौशल- 42 सीट

बीजेपी- 16-20

कांग्रेस- 22-26

अन्य- 0-1