MP Election: वोटिंग के दौरान EVM का फोटो खींचना भाजपा नेता को पड़ गया भारी, दर्ज हुई FIR

लोमेश कुमार गौर

22 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 22 2023 2:29 AM)

हरदा जिले में एक भाजपा नेता को वोट डालने के दौरान ईवीएम मशीन का फोटो क्लिक करना और उसको वायरल करना महंगा पड़ गया. इस मामले में दिलावर खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

MP News, MP Election 2023, Madhya Pradesh, Harda, harda BJP leader FIR registered
MP News, MP Election 2023, Madhya Pradesh, Harda, harda BJP leader FIR registered
Google CTA

MP Election 2023: हरदा जिले (Harda) में एक भाजपा नेता को वोट डालने के दौरान ईवीएम मशीन का फोटो क्लिक करना और उसको वायरल करना महंगा पड़ गया. विधानसभा चुनावों की वोटिंग के दौरान 17 नवंबर को भाजपा नेता व पूर्व पार्षद दिलावर खान ने EVM मशीन का फोटो क्लिक किया था, जिसे लेकर कांग्रेस ने लिखित शिकायत की थी. इस मामले में दिलावर खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

Read more!

मंगलवार को दिलावर खान के खिलाफ सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. जनसंपर्क द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के लिये गत 17 नवम्बर को मतदान सम्पन्न हुआ था. इस दौरान पूर्व पार्षद दिलावर खान ने वार्ड क्र. 22 में स्थित बूथ क्रमांक 121 (शासकीय उर्दू प्राथमिक शाला लाल स्कूल) हरदा में अपना वोट डालकर उस इवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किया था. जिसके बाद उनके ऊपर ये कार्रवाई की गई है.

ये भी पढ़ें: दिग्विजय सिंह और विधायक नातीराजा समेत 60 समर्थकों पर FIR, थाने में रातभर किया था हंगामा

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा

रिटर्निंग अधिकारी आशीष खरे ने बताया कि इस मामले में मंगलवार को थाना कोतवाली हरदा में भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 126 ए के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस बारे में एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति ने कहा कि तहसीलदार के प्रतिवेदन के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी दिलावर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया.

किसके बीच है मुकाबला?

हरदा कृषि मंत्री कमल पटेल का गढ़ कहा जाता है. इस बार हरदा विधानसभा सीट से बीजेपी ने कमल पटेल को मैदान में उतारा है तो वहीं कांग्रेस से राम किशोर डोंगे मैदान में हैं. 17 नवंबर को मतदान सम्पन्न हो चुका है, नतीजों के लिए 3 दिसंबर का इंतजार है.

ये भी पढ़ें: चंबल में मंत्री के इलाके के पोलिंग बूथ पर हुआ री-पोल, मतदान पहले से घटकर रह गया आधा