घर की बेटी ही निकली चोर, नातियों के साथ मिलकर रची साजिश; सोने-चांदी समेत नकदी पर किया हाथ साफ

पवन शर्मा

13 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 13 2023 1:31 PM)

Chhindwara News: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिस को चोर को बाहर ढूंढा जा रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बेटी और नाती ही निकले. चोरी के वक्त मालकिन बाहर गई हुई, जब वह घर वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ मिला. आलमारी भी खुली […]

Chhindwara, Chhindwara News, MP News, Madhya Pradesh, Crime, Theft, Robbery
Chhindwara, Chhindwara News, MP News, Madhya Pradesh, Crime, Theft, Robbery
Google CTA

Chhindwara News: जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोरी का अनोखा मामला सामने आया है. जिस को चोर को बाहर ढूंढा जा रहा था, वह कोई और नहीं बल्कि फरियादी की बेटी और नाती ही निकले. चोरी के वक्त मालकिन बाहर गई हुई, जब वह घर वापस लौटी तो ताला टूटा हुआ मिला. आलमारी भी खुली थी जिसमें रखे सोने-चांदी के जेवर तथा नकदी रकम गायब थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस की जांच-पड़ताल में चोरों के बारे में खुलासा हुआ.

Read more!

जुन्नारदेव थाना क्षेत्र में आने वाले ग्राम अंबाड़ा स्थित नागराज कालोनी में 70 वर्षीय चन्द्रकला पति ओमप्रकाश कुरोलिया रहती हैं. नाति शाहरूख़ का स्वास्थ्य खराब होने की जानकारी मिलने पर वह अपने बुजुर्ग पति ओमप्रकाश कुरोलिया के साथ उसे देखने के लिये बेटी के घर इकलेहरा गई थी. जब वह इकलेहरा से शाम को अपने घर वापस लौटी तो तब तक घर में रखा लाखों का सामान चोरी हो चुका था.

ये भी पढ़ें: लव जिहाद: शादाब ने कबीर बनकर प्रेमजाल में फंसाया, 55 लाख रुपये की लगाई चपत; ऐसे हुआ खुलासा

मां-बेटों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम
आरोपियों में चंद्रकला की बेटी बिन्दु उर्फ बिलकिश और उसके दो बेटे समीर और शाहरूख शामिल हैं. आरोपियों ने साजिश के तहत अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया. उप निरीक्षक दीपा ठाकुर ने बताया कि कुछ दिनों पहले अंबाड़ा में चोरी की घटना घटित हुई थी, जिसमें एसपी के दिशा निर्देश पर टीआई द्वारा टीम गठित की गई थी. लगातार जांच पड़ताल के बाद तीन आरोपियों का नाम सामने आया, आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्होंने जुर्म करना कुबूल कर लिया. आरोपियों के पास से सोने-चांदी के गहनों के अलावा करीबन 3,00,000 (तीन लाख रूपये ) नकद भी बरामद किए गए हैं.

पूछताछ में किया खुलासा
जुन्नारदेव एसडीओपी के निर्देशन में थाना प्रभारी जुन्नारदेव की टीम गठित की गई. टीम ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पूछताछ की. जांच में पता चला कि चंद्रकला नाती शाहरुख से मिलने के लिए इकलेहरा गई थी, उसी समय दूसरे नाती समीर खान ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फिर मौके से फरार हो गया. आरोपी समीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया, इसके बाद उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और इस वारदात में भाई शाहरूख और मां बिन्दु उर्फ बिलकिश की भूमिका होने का भी खुलासा किया. आरोपी समीर खान के विरूद्ध पहले से जुआं, चोर एवं हत्या के प्रयास जैसे आपराधिक मामले दर्ज हैं.