नौसेना के नए चीफ का MP से है खास कनेक्शन, जानें कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी?

एमपी तक

21 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 21 2024 1:53 PM)

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी इस महीने के अंत तक नए नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी?
कौन हैं वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी?
Google CTA

Dinesh Kumar Tripathi: वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के नए चीफ होंगे. इस महीने के अंत तक वे नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे. डीके त्रिपाठी का मध्य प्रदेश से खास कनेक्शन है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. त्रिपाठी निवर्तमान नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की जगह लेंगे. एडमिरल आर हरि कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होंगे, जिसके बाद वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी  नौसेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे.

Read more!

ये भी पढ़ें: UPSC Result: झुग्गी-झोपड़ी से शुरू हुआ सफर...ऑटो चालक की बेटी ने ऐसे मारी UPSC में बाजी, प्रेरित कर देगी ये कहानी

वाइस एडमिरल त्रिपाठी अभी नौसेना के उप प्रमुख हैं. दिनेश त्रिपाठी मध्यप्रदेश के सतना जिले के निवासी हैं. वे रीवा के सैनिक स्कूल के छात्र भी रहे हैं. 

हो चुके हैं सम्मानित

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी का जन्म 15 मई 1964 को हुआ था. वह 1 जुलाई 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किए गए थे. वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं. नौसेना में उनकी लगभग 39 वर्षों की लंबी और विशिष्ट सेवा रही है. उन्हें अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और नौसेना मेडल से भी सम्मानित किया जा चुका है. 

वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी भारतीय नौसेना के पोतों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाल चुके हैं. नौसेना उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले त्रिपाठी ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था. 

उमंग सिंघार ने दी बधाई