BSP की लिस्ट जारी होने के बाद चर्चा में ये महिला नेता, बागियों के साथ दबंग विधायक को मिला टिकट

एमपी तक

10 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 10 2023 6:05 AM)

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election 2023) की तारीखों के ऐलान के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बीएसपी (BSP) भी इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक रही है. मायावती (Mayavati) की पार्टी बीएसपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची […]

bsp candidates, MP Election 2023, MP assembly Election 2023, MP News, MP Politics, BJP, Congress, BSP
bsp candidates, MP Election 2023, MP assembly Election 2023, MP News, MP Politics, BJP, Congress, BSP
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों (MP Assembly Election 2023) की तारीखों के ऐलान के बाद से ही प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. भाजपा और कांग्रेस के साथ ही बीएसपी (BSP) भी इन चुनावों में पूरी ताकत झोंक रही है. मायावती (Mayavati) की पार्टी बीएसपी ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची (BSP Candidates List) जारी की है, जिसमें 26 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया है. बीएसपी से टिकट मिलने वाले कुछ उम्मीदवारों के नामों की खास चर्चा हो रही है, जानें क्यों?

Read more!

ये भी पढ़ें: बसपा ने जारी की तीसरी सूची, इस बार 26 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको मिला टिकट

दबंग विधायक रामबाई

बसपा की सूची में सबसे खास नाम दबंग विधायक कही जाने वाली राम बाई (MLA Rambai) का है. रामबाई को पथरिया सीट पर बसपा ने एक बार फिर से अपना उम्मीदवार बनाया है.कई विवादों में उनका नाम सामने आ चुका है, लेकिन बसपा ने एक बार फिर रामबाई पर भरोसा जताया है और उनका टिकट बरकरार रखा है. वहीं बीजेपी ने पथरिया सीट से एक बार फिर लखन सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है.

ये भी पढ़ें: MP Election: तारीखों के ऐलान के बाद राहुल गांधी ने संभाली मध्य प्रदेश की चुनावी कमान, आज करेंगे रैली

भाजपा से आए घासीराम पटेल को मौका

बसपा ने हाल ही में भाजपा छोड़कर बीएसपी का दामन थामने वाले घासीराम पटेल (Ghasiram Patel) को राजनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है. राजनगर विधानसभा सीट के लिए बीजेपी ने अर​विंद पटैरिया को उम्मीदवार बनाया था, जिससे नाराज होकर घासीराम पटेल ने पार्टी छोड़ दी थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि 30 साल तक काम करने के बाद भी बीजेपी ने उन्हें चुनाव लड़ने का मौका नहीं दिया. घासीराम पटेल पहले रामराज पाठक राजनगर से बीएसपी के प्रत्याशी थे, लेकिन उनका टिकट काट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: BJP ने जारी की चौथी लिस्ट, 57 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान, जानें CM शिवराज को कहां से मिला टिकट?

बीजेपी से नाराज सुभाष शर्मा उम्मीदवार

बसपा ने बीजेपी छोड़कर आए सुभाष शर्मा ‘डोली’ (Subhash Sharma) को चित्रकूट से टिकट दिया है. दरअसल बीजेपी ने पहली सूची में चित्रकूट विधानसभा से पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार को उम्मीदवार बनाया है, जिसके बाद से टिकट की दावेदारी कर रहे सुभाष शर्मा ने पार्टी से नाराज होकर बीएसपी का दामन थाम लिया था. अब सुभाष शर्मा सुरेंद्र सिंह गहरवार से मुकाबला करते नजर आएंगे.

इस पार्टी के साथ BSP का समझौता

बसपा के पास मध्यप्रदेश में वर्तमान में 2 सीट हैं. लेकिन बसपा सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है. बीएसपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ समझौता किया है. बसपा की सूची में पथरिया सीट से रामबाई सिंह, जौरा सीट से सोनेराम कुशवाहा, सबलगढ़ से सोनेराम धाकड़, अंबाह से डॉ. रामवरन सिंह, विजयपुर सीट से महेश कुशवाहा, भांडेर से राजू चौधरी, खरगापुर से ह्देश कुशवाहा, राजनगर सीट से घासीराम पटेल, छतरपुर सीट से डीलमणि सिंह उर्फ बब्बू राजा, बिजावर सीट से महेंद्र गुप्ता, चित्रकूट से सुभाष शर्मा उर्फ डॉली, मनगवा सीट से रामायण साकेत को टिकट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: BJP की चौथी लिस्ट में सिटिंग विधायकों को मिला मौका, भोपाल, ग्वालियर, मालवा में रिपीट किए कैंडिडेट