प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए ये शातिर करता था ऐसे काम, पुलिस ने पकड़ा तो उगल दिए कई राज

राजेश रजक

• 08:37 PM • 14 May 2024

Crime News: लैला-मजनूं, हीरा-रांझा की कहानी तो सुनी होंगी. लेकिन यहां हम आपको ऐसे आशिक की कहानी सुनाने जा रहे हैं, जो अपनी प्रेमिकाओं के लिए गाड़ियाें की चोरी करता था. इसे सनकी आशिक कहें या सनकी चोर. प्रेमिकाओं को घुमाने और उन्हें महंगे उपहार देने के लिए बाइकें चुराता था.

रायसेन में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जो प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए बाइक चुराता था.
रायसेन में पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को पकड़ा है, जो प्रेमिकाओं को खुश करने के लिए बाइक चुराता था.
Google CTA

Raisen Crime News: रायसेन जिले के बेगमगंज में एक अजीब किस्म का बाइक चोर पकड़ में आया है, जो वैलेंटाइन डे और अन्य खास मौकों पर बाइक चुराकर अपनी प्रेमिका को घुमाता था. वह भी एक नहीं, कई प्रेमिकाओं को, जिनके लिए शातिर नई-नई मोटर साइकिलें चुराता था. जब पुलिस के हत्थे बदमाश चढ़ा तो उसने बाइक चुराने के सारे राज उगल दिए.

Read more!

बता दें कि बेगमगंज राहतगढ़ क्षेत्र का शातिर वाहन चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है, उससे दो बाइक बरामद हुई हैं. उस पर पूर्व में भी सैकड़ों वाहन चुराने के 14 मामले दर्ज हैं. बताया जाता है कि हर वैलेंटाइन डे पर माशूका को घुमाने के लिए बाइक चोरी करता था. बाद में बेच देता था. वह अन्य दिनों में अपनी प्रेमिका को उपहार देने के लिए भी बाइक चुराता था. 

बाइक चुराने के बाद उसी में बेधड़क घूमता था

सब इंस्पेक्टर केशव शर्मा ने बताया कि शातिर वाहन चोर राहतगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम भभूका निवासी जय सिंह राजपूत पिता रणवीर सिंह राजपूत 27 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक चलाते हुए उसके गृह ग्राम में रंगेहाथों पकड़ा है. पुलिस ने उसके द्वारा राहतगढ़ में आकाश ठाकुर को बेची गई चोरी की एक और बाइक बरामद की है. अपने गांव में वह खजुरिया बरामद गढ़ी निवासी प्रेम सिंह लोधी की बाइक चुराने के बाद उसी बाइक से घूम रहा था. 

ये भी पढ़ें: नाम स्पाइडर मैन, काम विलेन वाला.. 40 से ज्यादा खतरनाक वारदात करने वाले शातिर चोर के शौक जान चौंकी पुलिस

पुलिस ने एक-एक कर सैकड़ों बाइक बरामद कीं

इसके अतिरिक्त भोपाल निवासी रिंकी पुरोहित की बाइक खिरिया तिगड्डे से बाइक चोरी करके राहतगढ़ निवासी आकाश ठाकुर को बेच दी थी. पुलिस ने चोरी की दोनों बाइक बरामद कर मामला दर्ज किया है. उल्लेखनीय है कि शातिर जयसिंह राजपूत पर पूर्व के 14 चोरी के मामले दर्ज है। पिछली बार पकड़े जाने पर उसके द्वारा बेगमगंज तहसील में चोरी की बेंची गई 16 बाइक बरामद की थी. राहतगढ़ तहसील से भी चोरी की बेची गई 32 बाइक पकड़ी थीं, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया था.

वारदात के बाद जेल से छूटने के बाद उसने फिर से दो बाइक चोरी की थीं. शातिर चोर जय सिंह राजपूत अब तक 150 से ऊपर बाइक एवं चार पहिया वाहन चोरी करने की घटना को अंजाम दे चुका है. जिनके 14 मामले उसके ऊपर दर्ज हैं. एक प्रकरण और दर्ज होने पर अब 15 प्रकरण उस पर दर्ज हो चुके हैं.

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी और वो... के विवाद में वाइफ ने पति को लगा दिया ठिकाने, फिर ऐसे खुला वो खौफनाक राज