MP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस किसे देगी टिकट, कमलनाथ ने कर दिया बड़ा खुलासा

जैद अहमद शेख

16 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 16 2023 12:27 PM)

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और शुक्रवार को बड़वानी पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस में टिकट बंटने के सवाल पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ कह दिया कि विधानसभा चुनाव में टिकट सर्वे के आधार पर बांटे जाएंगे और सर्वे में फेल विधायकों के टिकट […]

Patwari Recruitment Exam Malfunction in Patwari Recruitment Exam Indore News kamal nath
Patwari Recruitment Exam Malfunction in Patwari Recruitment Exam Indore News kamal nath
Google CTA

MP Election 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और शुक्रवार को बड़वानी पहुंचे पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कांग्रेस में टिकट बंटने के सवाल पर बड़ा बयान दे दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ-साफ कह दिया कि विधानसभा चुनाव में टिकट सर्वे के आधार पर बांटे जाएंगे और सर्वे में फेल विधायकों के टिकट कट भी सकते हैं. मीडिया से चर्चा में कमलनाथ ने कहां कि सर्वे के हिसाब से टिकट बाटेंगे जायेंगे. स्थानीय संगठन और हमारा सर्वे तय करेगा किसको टिकट मिलेगा, अगर कोई जीतने वाला नहीं है तो मैं उसे सर्वे दिखा दूंगा.

Read more!

बड़वानी जिले के दौरे पर पहुंचे कमलनाथ मंडलम सेक्टर की बैठक लेने के बाद कमलनाथ ने प्रेस वार्ता में बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहाकि सर्वे के आधार पर ही होंगे टिकट तय, सर्वे में पिछड़ने पर मौजूदा विधायकों के भी काटे जा सकते हैं टिकट. आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट सर्वे के आधार पर ही तय होंगे. कमलनाथ ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव नहीं जीतता बल्कि स्थानीय संगठन चुनाव जीतता है.

कमलनाथ से जब पूछा गया कि क्या मौजूदा विधायकों के टिकट भी कट सकते हैं, इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि सर में असफल विधायकों को भी सर्वे दिखा दूंगा. यानी इशारों इशारों में कमलनाथ ने साफ कर दिया है. 2023 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के प्रत्याशी सर्वे के आधार पर ही तय होंगे. इसके अलावा यदि सर्वे में मौजूदा विधायक पिछड़ जाते हैं. उनके टिकट भी काटे जा सकते हैं. कमलनाथ की इस घोषणा के बाद सबकी नजरें अब कांग्रेस के उस सर्वे पर टिकी है, जिसके आधार पर टिकट तय होंगे.

भाजपा पर साधा निशाना
कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर हमला बोला, उन्होंने कहा कि भाजपा ध्यान रखें 2018 में मुझे मात्र 15 महीने का समय मिला था कार्य करने के लिए इस बार मुझे पर्याप्त समय मिला है, पिछली बार कमलनाथ 2018 का मॉडल था, परंतु इस बार कमलनाथ 2023 का मॉडल है. मध्य प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी सरकार ने घोटाला प्रदेश, अपराध प्रदेश, बना कर रख दिया है शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की जनता को 18 वर्षों का हिसाब नहीं दे पा रहे.

नौजवानों की बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है, इसमें लगभग एक करोड़ बेरोजगार नौजवान हैं जिसमें से लगभग 45 लाख तो रजिस्टर्ड बेरोजगार है अब तो युवाओं का रजिस्ट्रेशन पर से भरोसा उठ चुका है.

ये भी पढ़ें: जयस ने सबसे पहले घोषित किए इस जिले में अपने विधानसभा उम्मीदवार, जानें कौन सी हैं ये सीटें