Twisha Sharma Case: ट्विशा की सास और भाई का ऑडियो लीक, बहू के चरित्र पर रिटायर्ड जज ने उठाए गंदे सवाल, जानें क्या कुछ कहा

Bhopal Twisha Sharma Case: भोपाल की पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद उनकी सास और भाई का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें उनके पुराने रिश्तों को लेकर चरित्र हनन के आरोप लग रहे हैं.

Twisha Sharma Case
Twisha Sharma Case

धर्मेंद्र साहू

follow google news

राजधानी भोपाल में रहने वाली 33 साल की पूर्व मॉडल और कॉर्पोरेट प्रोफेशनल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर जहां 'जस्टिस फॉर ट्विशा' लगातार ट्रेंड कर रहा है, वहीं अब इस मामले में एक बेहद चौंकाने वाला और कथित ऑडियो क्लिप सामने आया है. दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो ट्विशा की सास और ट्विशा के भाई (मेजर हर्षित शर्मा) के बीच हुई बातचीत का है, जिसमें काफी आपत्तिजनक बातें और गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.

Read more!

क्या है वायरल ऑडियो में?

वायरल हो रहे इस कथित ऑडियो क्लिप में एक महिला और पुरुष की आवाजें आ रही हैं. बातचीत के दौरान महिला, कथित तौर पर ट्विशा के पुराने रिश्तों, निजी जिंदगी और अतीत की आत्मीयता (Intimacy) को लेकर तीखे सवाल करती सुनाई दे रही है. ऑडियो में महिला पूछती है कि "क्या शादी के बाद भी यह आदत जारी रहेगी?".

इस पर ट्विशा के भाई मेजर हर्षित शर्मा उन्हें टोकते हुए पूछते हैं कि क्या कोई भी सास अपनी बहू के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर सकती है?. ऑडियो का बड़ा हिस्सा काफी संवेदनशील और आपत्तिजनक है, जिससे यह आरोप लग रहे हैं कि ससुराल पक्ष द्वारा ट्विशा का लगातार चरित्र हनन किया जा रहा था. हालांकि, हमारा चैनल इस वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है और यह पूरी तरह जांच का विषय है.

चैट्स भी हुई थीं वायरल

ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को भोपाल स्थित उनके घर में हुई थी. मौत के बाद से ही ट्विशा के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. इससे पहले ट्विशा और उनकी मां के बीच की WhatsApp चैट्स भी सामने आई थीं, जिसमें ट्विशा ने अपने पति समर्थ सिंह और सास पर चरित्र हनन करने तथा गर्भ समापन (MTP) को लेकर मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही थी.

केस से जुड़े बड़े अपडेट्स

पति समर्थ सिंह फरार, इनाम राशि बढ़ी: ट्विशा के पति समर्थ सिंह (जो पेशे से वकील हैं) घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं. पुलिस ने पहले उन पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दिया गया है और उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया है.

  • सास को मिली अग्रिम जमानत: ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है.
  • दूसरा पोस्टमार्टम कराने की अर्जी खारिज: ट्विशा के परिवार ने निष्पक्ष जांच के लिए दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है. हालांकि, अदालत ने ट्विशा के शव को -80° सेल्सियस में सुरक्षित रखने के निर्देश फॉरेंसिक विभाग और भोपाल पुलिस को दिए हैं.
  • सीएम मोहन यादव का आश्वासन: पीड़ित परिवार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी मुलाकात की थी, जिसके बाद सीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीबीआई (CBI) जांच के लिए पत्र लिखने और परिवार को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया था.

इस कथित ऑडियो के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि भोपाल पुलिस की जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और फरार पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी कब तक हो पाती है.

यहां देखें वीडियो

 

    follow google news