Twisha Sharma Case: मौत से ठीक पहले का CCTV फुटेज आया सामने, सीढ़ियों पर इस हाल में दिखीं ट्विशा.. पलट गई पूरी कहानी

ट्विशा शर्मा मामले में नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें वह घटना से पहले छत पर जाती और बाद में अचेत अवस्था में सीढ़ियों से नीचे लाई जाती नजर आ रही हैं.

ट्विशा शर्मा मामले का CCTV फुटेज आया सामने
ट्विशा शर्मा मामले का CCTV फुटेज आया सामने

गौरव जगताप

follow google news

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामला हर दिन एक नया मोड़ ले रहा है. अब इस पूरे घटनाक्रम का एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है, जिसने इस हाई-प्रोफाइल केस की चर्चा और बढ़ा दी है. इस वीडियो में ट्विशा की मौत से ठीक पहले और उसके ठीक बाद की कड़ियां जुड़ती नजर आ रही हैं.

Read more!

क्या दिख रहा है नए CCTV फुटेज में?

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि घटना से कुछ समय पहले ट्विशा शर्मा छत की तरफ जा रही हैं. इसके कुछ देर बाद का मंजर बेहद हैरान करने वाला है. वीडियो के अगले हिस्से में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग ट्विशा को अचेत अवस्था में सीढ़ियों से नीचे उतारते हुए दिखाई दे रहे हैं. फुटेज में यह भी नजर आ रहा है कि सीढ़ियों पर ही ट्विशा को बचाने के लिए सीपीआर दिया जा रहा है.

बता दें कि 33 साल की पूर्व मॉडल और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर ट्विशा शर्मा की गत 12 मई को अपने ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. उनका शव फंदे से लटका मिला था, जिसे ससुराल पक्ष आत्महत्या बता रहा है.

मायके पक्ष के गंभीर आरोप

इस नए खुलासे के बीच ट्विशा की मां का एक दर्दनाक बयान सामने आया है. उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए कहा, "हमें अब न्याय की कोई उम्मीद नहीं बची है." मां ने दामाद पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि ट्विशा नहीं, बल्कि समर्थ खुद ड्रग्स का आदी था. वह ट्विशा को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित करता था और उसके साथ गाली-गलौज करता था.

ट्विशा की मां ने एक पुरानी घटना का जिक्र करते हुए दावा किया कि जब ट्विशा के पिता ने समर्थ की ड्रग्स की लत को लेकर बात की थी, तो समर्थ ने उनके पिता को नाक रगड़कर माफी मांगने पर मजबूर करने की धमकी दी थी.

दिल्ली केस ट्रांसफर करने और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग

जांच के तरीके से नाराज ट्विशा के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर भी अविश्वास जताया है. मां का कहना है कि आरोपी का पासपोर्ट सरेंडर कराने और इनाम घोषित करने जैसी कानूनी औपचारिकताएं बहुत पहले हो जानी चाहिए थीं. उन्होंने मांग की है कि इस पूरे मामले को भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर किया जाए और ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम (Re-postmortem) कराया जाए.

डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, ट्विशा और भोपाल के पेशे से वकील समर्थ सिंह की मुलाकात साल 2024 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. करीब एक साल के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने दिसंबर 2025 में लव मैरिज की थी. लेकिन शादी के महज 5 महीने बाद ही इस रिश्ते का अंत बेहद खौफनाक रहा.

ट्विशा के माता-पिता और दोस्तों ने सीधे तौर पर पति और सास पर हत्या का आरोप मढ़ा है. मामले में डॉक्टरों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है. परिजनों का आरोप है कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने उस फंदे की बारीकी से फॉरेंसिक जांच किए बिना ही जल्दबाजी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर दी और अपनी शुरुआती रिपोर्ट भी सौंप दी, जिससे पूरी जांच प्रक्रिया पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं.

यहां देखें पूरी वीडियो

ये भी पढ़ें: 

Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की सास ने पहली बार कैमरे पर तोड़ी चुप्पी, बता दी पूरी बात

    follow google news