Supreme Court on Twisha Sharma Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की गूंज अब देश की सबसे बड़ी अदालत में सुनाई दे रही है. 33 साल की कॉरपोरेट प्रोफेशनल और पूर्व अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के इस बेहद संवेदनशील मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान (Suo Motu) लिया है. देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत की अगुवाई वाली तीन जजों की विशेष पीठ आज इस मामले पर बेहद महत्वपूर्ण सुनवाई कर रही है.
ADVERTISEMENT
सुनवाई की शुरुआत में ही देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने इस पूरे मामले को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाया. उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि इस केस में दो से तीन बेहद अहम पहलू हैं, जिन पर गहराई से विचार करना जरूरी है.
सुप्रीम कोर्ट ने की हाई कोर्ट और राज्य सरकार की तारीफ
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट की विशेष पीठ ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के प्रयासों की खुलकर सराहना की. कोर्ट ने कहा कि ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम कराने को लेकर हाई कोर्ट ने वाकई एक सराहनीय कदम उठाया था. इसके साथ ही, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए राज्य सरकार के उस फैसले की भी पीठ थपथपाई, जिसमें उन्होंने पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सिफारिश की है.
जांच में बाधा खड़ी कर रही हैं ट्विशा की सास
वहीं दूसरी तरफ सॉलिसिटर जनरल (SG) ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि गिरिबाला सिंह जांच में बाधा खड़ी कर रही हैं. जिसपर मुख्य न्यायाधीश (CJI) ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि राज्य की पुलिस बेहतर काम कर रही होगी. इस बात की खुशी है कि राज्य सरकार ने सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश की है. जैसे ही इस मामले को लेकर नैरेटिव बनना शुरू हुआ, राज्य सरकार ने तुरंत कह दिया कि हम इसे सीबीआई को सौंप रहे हैं.
क्या है पूरा मामला?
यह पूरा विवाद 12 मई का है, जब भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। मौत के बाद से ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्विशा के मायके पक्ष का सीधा आरोप है कि उनकी बेटी की मौत एक सोची-समझी साजिश है और इसके लिए पूरी तरह से उसके ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। उन्होंने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं.
ये भी पढ़ें: Twisha Sharma Funeral: ट्विशा के अंतिम संस्कार में आखिर क्यों नहीं पहुंची सास गिरिबाला और पति समर्थ?
ADVERTISEMENT


