दिल्ली पहुंचने के बाद भी नहीं बदला मामा का अंदाज, केंद्रीय मंत्री शिवराज ट्रेन से भोपाल रवाना, जगह-जगह स्वागत के लिए उमड़ा हुजूम

एमपी तक

16 Jun 2024 (अपडेटेड: Jun 16 2024 11:08 AM)

Shivraj Singh Chauhan News: शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने नई दिल्ली से भोपाल तक यात्री ट्रेन में आम लोगों के बीच सफर किया. इस दौरान उनकी जबरदस्त लोकप्रियता की झलक भी देखने को मिली. केंद्रीय मंत्री शिवराज का जगह-जगह रोककर स्वागत किया गया. 

NewsTak
Google CTA

Shivraj Singh Chauhan: मध्य प्रदेश के मामा शिवराज अब केंद्र में मंत्री बन चुके हैं. केंद्रीय मंत्री बनने के बाद वे नए तरीके से काम करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन शिवराज सिंह चौहान का अंदाज वही पुराना है. दरअसल, शिवराज सिंह चौहान अपने जमीनी अंदाज के लिए जाने जाते हैं. रविवार को एक बार फिर इसकी झलक देखने को मिली. शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह ने नई दिल्ली से भोपाल के लिए यात्री ट्रेन से रवाना हुए, उन्होंने आम लोगों के बीच सफर किया. इस दौरान उनकी जबरदस्त लोकप्रियता की झलक भी देखने को मिली. केंद्रीय मंत्री शिवराज का जगह-जगह रोककर स्वागत किया गया. 

Read more!

पुराने अंदाज में दिखे 'मामा' शिवराज

शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह चौहान के साथ नई दिल्ली से 'शताब्दी एक्सप्रेस' ट्रेन में सफर किया. इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत भी की. शिवराज ट्रेन में बैठकर अखबार पढ़ते हुए भी नजर आए. उन्होंने ट्रेन में आम लोगों से भी बातचीत की. वहीं मामा शिवराज बच्चों को दुलारते हुए भी नजर आए. मामा शिवराज ने कई बच्चों के साथ सेल्फी भी ली.

 

ये भी पढ़ें: MP News: कृषि मंत्रालय संभालने के बाद किसान आंदोलनों से कैसे निपटेंगे शिवराज सिंह चौहान? क्या बनाई रणनीति

भोपाल के दौरे पर केंद्रीय मंत्री

विदिशा से जीतने वाले पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बनाया गया है. वे ग्रामीण विकास मंत्रालय का भी प्रभार संभालेंगे. मंत्री बनने के बाद शिवराज सिंह चौहान भोपाल दौरे पर हैं. आज मध्य प्रदेश के सभी 6 मंत्री भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय में पहुंचेंगे. एमपी के केंद्रीय मंत्री दोपहर 2 बजे के बाद रोड शो करेंगे. 

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह दिल्ली से रवाना हुए. वे दोपहर में शताब्दी एक्सप्रेस से भोपाल स्टेशन पहुंचेंगे, जहां उनकी अगवानी कार्यकर्ता और समर्थक करेंगे. मुरैना, ग्वालियर और बीना स्टेशन पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता शिवराज सिंह चौहान का भव्य स्वागत करेंगे. 

ग्वालियर में हुआ जोरदार स्वागत

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद जगह-जगह ट्रेन रोककर शिवराज सिंह चौहान का स्वागत किया गया.कृषि मंत्री बनाए जाने के बाद प्रथम नगर आगमन पर शिवराज सिंह चौहान का ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ढोल नगाड़े और फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गयाय. ग्वालियर के नव निर्वाचित सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोर-शोर से स्वागत किया. वहीं आगरा स्टेशन भी उनका जोरदार स्वागत किया गया. 

ये भी पढ़ें: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुनाई बड़ी खुशखबरी, बताया पीएम मोदी और वो क्या करने वाले हैं