वोटिंग के बीच इंदौर में जमकर बवाल, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, लाठियां भांजकर खदेड़ा

धर्मेंद्र कुमार शर्मा

17 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 17 2023 10:04 AM)

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान बीच इंदौर में बवाल हो गया. ग्वालियर-चंबल में हुए बवाल के बाद इंदौर की दो विधानसभा सीटों और महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई है.

Indore News MP Elections 2023 Kailash Vijayvargiya MP Elections News MP Elections Update
Indore News MP Elections 2023 Kailash Vijayvargiya MP Elections News MP Elections Update
Google CTA

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव में मतदान बीच इंदौर में बवाल हो गया. ग्वालियर-चंबल में हुए बवाल के बाद इंदौर की दो विधानसभा सीटों और महू क्षेत्र में बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई है. वहीं, महू में तलवारबाजी की बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें चार लोग घायल हो गए हैं. इंदौर 4 के सिंधी कॉलोनी में दोपहर में कांग्रेसी और भाजपाई आमने-सामने हो गए. मामला बढ़ता देख पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप. पुलिस ने लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ा.

Read more!

जानकारी के मुताबिक, इंदौर की विधानसभा 4 में मतदान के दौरान कांग्रेस भाजपा के समर्थकों में हुआ विवाद जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने दोनों ही पार्टी के समर्थकों पर किया लाठी चार्ज. दरअसल मतदान के दौरान भाजपा और कांग्रेस के समर्थकों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद दोनों ही समर्थक इंदौर जून इंदौर थाना क्षेत्र पहुंचे जहां हंगामा की स्थिति बन गई. बड़ी संख्या में दोनों ही दलों के समर्थक थाने पर पहुंच गए.

कांग्रेस-भाजपा समर्थकों के बीच हुई मारपीट

वहीं इस दौरान कांग्रेस भाजपा के समर्थकों में मारपीट शुरू हो गई इसके बाद थाना प्रभारी और मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा. गौरतलब है कि विधानसभा चार में भाजपा से प्रत्याशी मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ है तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी राजा मंगवानी है फिलहाल पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है और शांति से मतदान किया जा रहा है.

इंदौर 3 में फर्जी मतदान की कांग्रेस ने की शिकायत

इंदौर-3 में गाड़ी अड्‌ढा इलाके में कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी के साथ झूमाझटकी की खबर है. इससे पहले, इंदौर-3 में दो जगह फर्जी मतदान की शिकायत कांग्रेस ने की है. उधर, महू में हमले में दो कांग्रेस कार्यकर्ता घायल हो गए हैं. एक भाजपाई को हिरासत में लिया है. इधर, सांवेर रोड पर छुट्‌टी के दिन काम कराने पर एक ट्यूब-टायर यूनिट को कलेक्टर ने बंद करा दिया है. अंदर कई कर्मचारी काम कर रहे थे.

देखें वीडियो

Loading the player...

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: वोटिंग के दौरान फिर हुआ बवाल, पुलिस से भिड़ गए लोग, चले लाठी-डंडे

मुरैना में भी भिड़े बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ता

इस बीच मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की जौरा विधानसभा में भी झड़प देखने को मिली है. यहां खिडौरा गांव में कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष देखने को मिला है. इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस समर्थकों में जमकर पथराव हुआ है. इस दौरान लाठियां भी चली हैं. यहां बीजेपी से सूबेदार सिंह सिकरवार और कांग्रेस से पंकज उपाध्याय प्रत्याशी हैं.

ये भी पढ़ें: MP: मुरैना में जमकर बवाल, BSF ने संभाला मोर्चा; पोलिंग बूथ पर हंगामा कर रहे उपद्रवियों को खदेड़ा

चुनाव के बीच सुबह भी हुई थी झड़प

इससे पहले भिंड के मानहड़ गांव पहुंचे बीजेपी प्रत्याशी राकेश शुक्ला पर पथराव हुआ था. बचाव में शुक्ला के गनर को हवाई फायर करना पड़ा था, जिसके बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी. इतना ही नहीं आज मुरैना की दिमनी सीट के मीरघान गांव में फायरिंग हो गई थी. हालांकि, हवाई फायरिंग की गई थी, लेकिन इसके बाद भगदड़ मच गई. इसके चलते 2 लोग घायल हो गए. हालांकि, केंद्र पर मतदान जारी रहा. बता दें कि यहां से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर को मैदान में उतारा है.