Viral Video: भोपाल-जबलपुर Train के AC कोच में दिखा जहरीला सांप, बोगी में लोगों की निकल गई चीख!

सुमित पांडेय

• 06:03 PM • 21 Nov 2024

Indian Railway News: मध्य प्रदेश में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सांप मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और जबलपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों ने जहरीले सांप को रेंगते हुए देखा, जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया.

भोपाल-जबलपुर जनशताब्दी ट्रेन में सांप दिखाई दिया तो यात्रियों में मचा हड़कंप.
भोपाल-जबलपुर जनशताब्दी ट्रेन में सांप दिखाई दिया तो यात्रियों में मचा हड़कंप.
Google CTA

Indian Railway News: मध्य प्रदेश में जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में सांप मिलने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन और जबलपुर के बीच चलने वाली इस ट्रेन में यात्रियों ने जहरीले सांप को रेंगते हुए देखा, जिससे ट्रेन में हड़कंप मच गया. घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है. यह मामला दो दिन पहले का है, जब यात्रियों ने जनशताब्दी एक्सप्रेस के एक कोच में सांप देखा. 

Read more!

जैसे ही यात्रियों की नजर सांप पर पड़ी, उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया. ट्रेन के कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद कर्मचारियों ने सतर्कता दिखाते हुए सांप को बाहर निकालने की कोशिश की. सांप मिलने की घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल बन गया. ट्रेन के अंदर ऐसी अप्रत्याशित घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. कुछ यात्रियों ने इसे लेकर रेलवे की सफाई प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं.

रेलवे कर रहा जांच, कहीं बाहर से तो नहीं छोड़ा गया सांप

घटना के तुरंत बाद रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मामले की जांच शुरू कर दी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इस बात की भी जांच की जा रही है कि कहीं किसी बाहरी व्यक्ति ने जानबूझकर सांप को ट्रेन के अंदर तो नहीं छोड़ा. पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि रेलवे इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रेन की सफाई प्रक्रिया और उन क्षेत्रों की जांच की जा रही है, जहां ट्रेन को साफ किया जाता है.

रेलवे ने साफ-सफाई के मानकों को और सख्त करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, ट्रेन के सफाई कर्मचारियों को भी सतर्क रहने और ऐसे मामलों में तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: पन्ना में मजदूर के हाथ लगा जैकपॉट... खुदाई के दौरान मिला 5.87 कैरेट का हीरा, कीमत कर देगी हैरान

क्या यह जानबूझकर की गई शरारत?

आरपीएफ इस पहलू की भी जांच कर रही है कि कहीं यह घटना किसी शरारती तत्व की करतूत तो नहीं. इसके लिए ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इस तरह की किसी घटना की सूचना तुरंत ट्रेन स्टाफ को दें और घबराने के बजाय सतर्क रहें.

इस सवाल का जवाब ढूंढ़ने के लिए रेलवे ने सफाई प्रक्रिया के साथ-साथ उन स्थानों की भी जांच शुरू की है, जहां ट्रेन को पार्क किया जाता है. यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. सांप मिलने की घटना ने यात्रियों और रेलवे प्रशासन दोनों को चौंका दिया है. हालांकि, रेलवे ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है.