कमलनाथ के बीजेपी में जाने की खबरों के बीच क्या बोले देश के ये राजनीतिक दिग्गज, कांग्रेस में मची हलचल

18 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 18 2024 6:40 AM)

कमलनाथ किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ ही उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक दिग्गज हैरान रह गए और अलग-अलग तरह से कमलनाथ को लेकर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं.

NewsTak
Google CTA

Kamal Nath Controversy: कमलनाथ किसी भी समय बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ ही उनके बेटे नकुलनाथ भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इस खबर के सामने आने के बाद न सिर्फ मध्यप्रदेश बल्कि पूरे देश के राजनीतिक दिग्गज हैरान रह गए और अलग-अलग तरह से कमलनाथ को लेकर अपनी -अपनी प्रतिक्रिया सामने रख रहे हैं. लेकिन सबसे ज्यादा हैरान-परेशान कांग्रेस है. क्योंकि यहां बड़े पैमाने पर कमलनाथ के समर्थक विधायक, महापौर व अन्य नेता हैं. कमलनाथ यदि बीजेपी में चले जाते हैं तो बहुत संभावना है कि इन नेताओं को भी अपना राजनीतिक वजूद बचाने के लिए कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में जाना पड़ सकता है.

Read more!

राहुल गांधी की न्याय यात्रा के रणनीतिकार और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की खबरों पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, “मैं सिर्फ काशी विश्वनाथ की बात करता हूं, कमलनाथ की नहीं.”

वहीं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर शिवसेना(UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, “हमारी शिवसेना के भी कुछ लोग चले गए हैं. इससे क्या फर्क पड़ता है. यह जो डरपोक लोग होते हैं, जो पार्टी के नाम पर पैसा और धन कमाते हैं, तो वो ईडी के डर से जाते हैं. ये बेईमान और बेवफा लोग होते हैं. अगर वे भाजपा में जाना चाहते हैं तो जाएं. लेकिन मुझे नहीं लगता कि कमलनाथ जी जाएंगे. डरपोक लोगों से पार्टी नहीं बनती, पार्टी तो कार्यकर्ता से बनती है.”

बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी का कहना है, “राहुल गांधी की यात्रा प्रभावी नहीं होगी. वह एक गैर-गंभीर राजनेता हैं. पूरा देश ‘मोदीमय’ है. हम सभी 80 सीटों सहित लोकसभा में 400 से अधिक सीटें जीतेंगे”. एमपी के पूर्व सीएम कमल नाथ के बारे में वह कहती हैं, “जैसा कि मैंने सुना है, उन्हें इस बात से दुख हुआ है कि लोग उन्हें मध्य प्रदेश चुनाव हारने के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. यहां बीजेपी में सभी का स्वागत है.”

कमलनाथ की आज हो सकती है पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

कमलनाथ इस वक्त दिल्ली स्थित अपने बंगले पर हैं और उनके बंगले की सुरक्षा को केंद्र सरकार ने बढ़ा दी है. जाहिर है कि कमलनाथ का अब बीजेपी में जाना लगभग तय हो गया है. शनिवार दिनभर चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद ये तय है कि कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुलनाथ दोनों ही बीजेपी में किसी भी समय शामिल हो सकते हैं. लेकिन इससे पहले रविवार को कमलनाथ और नकुलनाथ की पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात हो सकती है. सूत्र बता रहे हैं कि कमलनाथ और नकुलनाथ पहले गृहमंत्री अमित शाह से और फिर पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- कमलनाथ आज PM नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात? बीजेपी में शामिल होना लगभग तय