शिवराज के सबसे करीबी इस नेता को क्या हुआ? किस बात पर कहा- पिक्चर अभी बाकी...

हिमांशु शिवा पुरोहित

22 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 22 2024 1:53 PM)

मध्यप्रदेश की राजनीति में फिलहाल बैकफुट पर खेल रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह के चहेते पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है.

Bhupendra Singh
Bhupendra Singh
Google CTA

Loksabha Chunav 2024: मध्य प्रदेश की राजनीति में इन दिनों कांग्रेस से बीजेपी में आने वाले नेताओं की ही चर्चांए राजनीतिक गलियारों में बनी हुई हैं. इन्ही सब के बीच मध्यप्रदेश की राजनीति में फिलहाल बैकफुट पर खेल रहे पूर्व सीएम शिवराज सिंह के चहेते पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का एक बयान जमकर वायरल हो रहा है. जिसमे वो ये कह रहे है कि "भूपेंद्र भैया के पास सब का हिसाब किताब है, लोकसभा चुनाव के बाद पिक्चर देखने को मिलेगी.

Read more!

दरअसल खुरई के विधायक कार्यालय में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओ की बैठक ली थी. इस बैठक में लोकसभा प्रत्याशी लता बानखेड़े भी मौजूद थीं.

पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बूथ विजय संकल्प अभियान के तहत ’यहां गांव चलो, बूथ चलो’ अभियान की समीक्षा के लिए आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में अपने संबोधन में कहा "भूपेंद्र भैया के पास सब का हिसाब किताब है" लोकसभा चुनाव हो जाने के बाद पिक्चर देखने को मिलेगी" ये बात कही जिस पर उनके समर्थकों ने खूब तालियां बजाई. 

शिवराज सरकार में कहलाते थे नंबर-2 

आपको बता दे शिवराज खेमे से राजनीति करने वाले पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह इन दिनों पार्टी से नाराज बताए जा रहे हैं.  शिवराज के सीएम पद से हटने के बाद मोहन सरकार में उन्हें मंत्री नहीं बनाया गया. जबकि शिवराज सरकार में वो नंबर दो कहे जाते थे. ऐसे में उनका कार्यकर्ताओ के सामने ऐसा बयान देने के कई सारे मतलब निकाले जा रहे है. 

क्या हो सकते हैं इस बयान के मायने?

आपको बता दें पिछले दिनों भूपेंद्र सिंह के प्रतिद्वंदी रहे अरूणोदय चौबे ने कांग्रेस का दामन छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया था. इसके अलावा अगर मंत्री मंडल की बात की जाए तो एक इंटरव्यू के दौरान

सीएम मोहन यादव भी कह चुके हैं कि समय आने पर वरिष्ट और पूर्व मंत्रियों को मौका दिया जाएगा. भूपेंद्र सिंह के इस बयान के दो मतलब निकाले जा रहे हैं कि या तो लोकसभा चुनाव के बाद मंत्री बनने का आश्वासन दिया गया है, या फिर पार्टी ने उनके लिए कुछ अलग से तैयारी कर रखी है.

आपको बता दें सागर लोकसभा सीट पर बीजेपी ने मौजूदा सांसद राजबहादुर सिंह का टिकट काटकर तीन बार की सरपंच रही लता बानखेड़े को मौका दिया है. राजबहादुर सिंह को भूपेंद्र सिंह का बेहद करीबी माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि 2019 के चुनाव में भूपेंद्र सिंह और शिवराज सिंह के इशारे पर ही राजबहादुर सिंह को टिकट दिया गया था.