मध्य प्रदेश के महेश्वर की मशहूर 'महाकुंभ वायरल गर्ल' मोनालिसा और उनके मुस्लिम दोस्त फरमान खान की शादी ने देशभर में नई बहस छेड़ दी है. जहां एक तरफ यह जोड़ा केरल में सुरक्षा की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी तरफ हिंदूवादी नेत्री साध्वी प्राची आर्या ने इस पर बेहद तीखा और विवादित बयान देकर मामले को गर्मा दिया है.
ADVERTISEMENT
साध्वी प्राची की चेतावनी
बागपत पहुंची साध्वी प्राची ने मोनालिसा की शादी को लव जिहाद करार देते हुए कहा कि मोनालिसा के साथ बड़ा फरेब होगा. उन्होंने डराने वाले लहजे में कहा, 'मोनालिसा की लाश 35 टुकड़ों में मिलेगी और उसके साथ भी निकिता जैसा कांड होगा.' साध्वी ने आगे कहा कि अगर फरमान हिंदू बनकर शादी करता तो हम स्वागत करते, लेकिन यह तो सीधे तौर पर लव जिहाद का मामला है.
साध्वी प्राची यहीं नहीं रुकीं उन्होंने हिंदू परिवारों से एक अजीबोगरीब अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को गले में 'सुअर का दांत' पहनाएं. उन्होंने दावा किया कि मोनालिसा मीडिया की बेटी है, उसे मदरसों की ट्रेनिंग और लव जिहाद की बारीकियों का कोई ज्ञान नहीं है.
केरल क्यों पहुंची मोनालिसा?
मोनालिसा और फरमान ने अपने परिवार के कड़े विरोध के बीच शादी की है. मोनालिसा का आरोप है कि फरमान के दूसरे धर्म का होने की वजह से उनका परिवार जान का दुश्मन बना हुआ है और उन पर किसी और से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था. अपनी जान बचाने के लिए यह जोड़ा केरल भाग गया.
केरल चुनने की 3 बड़ी वजहें
केरल में विवाह पंजीकरण के समय धर्म की जांच अनिवार्य नहीं है. वहां की सरकार अंतरधार्मिक जोड़ों को सुरक्षित घर मुहैया कराती है. केरल हाईकोर्ट ने कई बार कहा है कि हर अंतरधार्मिक विवाह गलत नहीं होता और पुलिस को ऐसे जोड़ों की सुरक्षा करनी चाहिए.
वायरल वीडियो और बॉलीवुड डेब्यू
सोशल मीडिया पर मोनालिसा और फ़रमान की मंदिर में हुई शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. केरल पुलिस ने फिलहाल इस जोड़े को सुरक्षा प्रदान की है. गौरतलब है कि मोनालिसा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' से बड़े पर्दे पर कदम रखने वाली थीं लेकिन फिल्म रिलीज होने से पहले ही उनकी निजी जिंदगी में इस हाई-प्रोफाइल विवाद ने दस्तक दे दी है.
मोनालिसा का कहना है कि वह अपनी पसंद के इंसान के साथ खुश हैं और डरी हुई होने के बावजूद एक सुरक्षित माहौल में नई शुरुआत करना चाहती हैं.
ये भी पढ़ें: 'मुझे धोखे से भगाया, बेटी को बहलाया-फुसलाया', मोनालिसा के पिता के आरोपों ने शादी के दावों की खोली पोल
ADVERTISEMENT


