बीजेपी नेत्री के पति का पुलिस ने निकाला जुलूस तो भड़कीं अमिता बागरी, बोलीं, 15 साल पार्टी के लिए काम का इनाम मिला

गौरव जगताप

05 Oct 2026 (अपडेटेड: Oct 5 2026 3:24 PM)

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान में हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा. अमित जैन भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं और पुलिस के मुताबिक उनके खिलाफ पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर पुलिस ने आरोपी को पैदल शहर में घुमाया. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का मकसद कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देना था. वहीं गिरफ्तारी के बाद अब इस मामले ने सियासी रंग भी ले लिया है. अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन और अपनी ही पार्टी के स्थानीय गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

NewsTak
Google CTA

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के देवेंद्रनगर में कपड़ा दुकान में हुए जानलेवा हमले के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे आरोपी अमित जैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को रायसेन टोल नाके से पकड़ा.अमित जैन भाजपा नेत्री अमिता बागरी के पति हैं. पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से 15 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अमित जैन का मेडिकल परीक्षण कराया. इसके बाद आरोपी को पैदल शहर में घुमाया गया. पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य कानून व्यवस्था को लेकर स्पष्ट संदेश देना था.

Read more!

गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान

अमित जैन की गिरफ्तारी के बाद मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है. भाजपा नेत्री अमिता बागरी ने वीडियो जारी कर पुलिस प्रशासन के साथ ही अपनी ही पार्टी के गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं.  अमिता बागरी का दावा है कि पूरा मामला मूल रूप से पारिवारिक और संपत्ति विवाद से जुड़ा था. उनका आरोप है कि राजनीतिक रंजिश के चलते इस विवाद को षड्यंत्र के तहत गंभीर धाराओं में बदल दिया गया और अमित जैन के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया. भाजपा नेत्री ने पुलिस पर अपने परिवार को लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. उनका दावा है कि पुलिस प्रशासन और स्थानीय गुन्नौर विधायक राजेश वर्मा के इशारे पर उनके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी अपेक्षित मदद नहीं मिली.

पुलिस ने आरोपों को किया खारिज

भाजपा नेत्री अमिता बागरी के आरोपों को पुलिस ने सिरे से खारिज किया है. देवेंद्रनगर थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव के मुताबिक, आरोपी अमित जैन की गिरफ्तारी से लेकर उसे अदालत में पेश किए जाने तक पूरी कार्रवाई कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई है. पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले और उसकी गिरफ्तारी में किसी तरह की राजनीतिक हस्तक्षेप की बात सही नहीं है.

अदालत ने भेजा जेल

फिलहाल गिरफ्तारी के बाद अमित जैन को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है. एक ओर पुलिस इस कार्रवाई को कानून के तहत की गई कार्रवाई बता रही है, वहीं भाजपा नेत्री इसे राजनीतिक रंजिश से जोड़कर पुलिस और स्थानीय पार्टी नेतृत्व पर सवाल उठा रही हैं. अब मामले में पुलिस की आगे की जांच और अदालत की कार्रवाई पर नजर रहेगी.