बेटा पैदा नहीं कर सकी पत्नी तो पति ने दिखाई हैवानियत, चली गई महिला की जान

हेमंत शर्मा

20 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 20 2023 12:16 PM)

दशरथ पाल का अपनी पत्नी सृष्टि पर दबाव था कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी. इस बात को लेकर आए दिन गृह क्लेश भी होता रहता था. बेटियां पैदा होने से दशरथ पाल अपनी पत्नी से इतना नाखुश हो गया कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग तक कर डाली.

Gwalior Crime News, MP Crime News, MP News, Gwalior News
Gwalior Crime News, MP Crime News, MP News, Gwalior News
Google CTA

Gwalior crime news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बेटे की चाहत रखने वाले एक शख्स ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि उसने बेटियों को जन्म दिया था. दरअसल मुरार इलाके में रहने वाले दशरथ पाल की शादी 10 साल पहले सृष्टि के साथ हुई थी. शादी के बाद सृष्टि ने दो बेटियों को जन्म दिया. बेटी के जन्म को लेकर दशरथ पाल खुश नहीं था और अक्सर उसका अपनी पत्नी से इसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था.

Read more!

दशरथ पाल का अपनी पत्नी सृष्टि पर दबाव था कि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी. इस बात को लेकर आए दिन गृह क्लेश भी होता रहता था. बेटियां पैदा होने से दशरथ पाल अपनी पत्नी से इतना नाखुश हो गया कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग तक कर डाली. दशरथ पाल का एक मकान हुरावली इलाके में भी स्थित है. हफ्ते में एक बार इस मकान पर पहुंचकर दशरथ के घर का कोई भी सदस्य साफ सफाई करने का काम करता है.

दशरथ ने यहीं पर अपनी पत्नी सृष्टि को मौत की नींद सुलाने की योजना बना डाली. दशरथ ने 13 दिसंबर को अपनी पत्नी से कहा कि हुरावली वाले मकान पर सफाई करने के लिए चलना है. इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर हुरावली स्थित मकान पर पहुंच गया. यहां उसने अपनी पत्नी के साथ जमकर मारपीट की और इसके बाद पत्नी का गला घोंट दिया. मारपीट और गला घुटने से सृष्टि बेहोश हो गई. दशरथ को लगा कि सृष्टि की मौत हो चुकी है.

इसके बाद दशरथ ने घर का ताला बाहर से लगाए दिया और वहां से निकल गया. दूसरे दिन पड़ोस में रहने वाले पप्पू फौजी को दशरथ के घर के अंदर से महिला के रोने की आवाज आने लगी. जिसके बाद पप्पू फौजी ने दशरथ के छोटे भाई मनीष पाल को फोन लगाकर इस बात की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मनीष पाल हुरावली स्थित घर पर पहुंच गया. जब उसने घर का ताला खोल कर देखा तो वह दंग रह गया. घर के अंदर उसकी भाभी पड़ी हुई थी. मनीष ने तुरंत अपनी भाभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन उपचार के दौरान 14 दिसंबर को ही सृष्टि की मौत हो गई.

पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने जुर्म कुबूला

पुलिस ने इस मामले में मर्ग काम करते हुए जांच की. इसके बाद पुलिस ने जब ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के लोगों के बयान लिए तो उनका शक दशरथ पाल पर गहरा गया. पुलिस ने दशरथ को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो दशरथ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया. दशरथ ने बताया कि उसकी पत्नी बेटा पैदा नहीं कर सकी थी और उसने दो बेटियों को जन्म दिया था, इसी बात को लेकर वह अपनी पत्नी से नाराज था और यही वजह रही कि उसने अपनी पत्नी की गला घोंट कर जान ले ली. पुलिस ने आरोपी दशरथ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें- विधानसभा में BJP विधायकों से क्यों भिड़ गए उपनेता हेमंत कटारे, लेकिन प्रहलाद पटेल की तारीफ