‘जहां से आए हो, वही गाड़ देंगे…’ मुख्यमंत्री बनते ही वायरल हो गया मोहन यादव का धमकी भरा ये VIDEO

एमपी तक

11 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 11 2023 5:06 PM)

MP New CM: मध्यप्रदेश के नया मुख्यमंत्री के रूप में जैसे ही मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ, हर कोई हैरान रह गया. अब नए सीएम मोहन यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक वर्ग को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

MP New CM, CM Mohan Yadav, New Chief Minister of Madhya Pradesh Mohan Yadav
MP New CM, CM Mohan Yadav, New Chief Minister of Madhya Pradesh Mohan Yadav
Google CTA

MP New CM: मध्यप्रदेश के नया मुख्यमंत्री के रूप में जैसे ही मोहन यादव के नाम का ऐलान हुआ, हर कोई हैरान रह गया. अब नए सीएम मोहन यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह एक वर्ग को धमकाते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, मोहन यादव ने उज्जैन के टाॅवर चौक पर आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं को ऐसी चेतावनी दे डाली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. मोहन यादव ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा, “सुन, लो कांग्रेस नेताओं…तुम्हारा पता नहीं लगेगा, कहां से आए हो? अभी भी तुम्हारी औकात ठिकाने नहीं आई है.”

Read more!

मोहन यादव का दिखा धमकी भरा अंदाज

वायरल वीडियो में मोहन यादव ने कहा, “उज्जैन में होने वाले विकास के कार्यों में अड़ंगा लगाओगे, तुम्हारे बाप ने दूध पिलाया है, तुम्हारी औकात क्या है?” चेतावनी भरे विवादास्पद बयान पर बीजेपी के नेताओं ने जमकर तालियां भी बजाते देखे जा रहे हैं. इस बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, ये लोगों के बीच चर्चा का विषय बना है.

देखें ये धमकी भरा वीडियो

Loading the player...
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से जुड़ी रोचक जानकारी, ऐसे तथ्य जो आपको कर देंगे हैरान

मोहन यादव ने इसमें ये भी कहा, ‘उज्जैन दक्षिण में कांग्रेस को कोई प्रत्याशी नहीं मिला, इसलिए उत्तर से पप्पू को ढूंढ कर लाए. उन्होंने कहा कि एक पप्पू दिल्ली में है और दूसरा उज्जैन में. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को उत्तर दक्षिण की भौगोलिक स्थिति तक पता नहीं है और चुनाव लड़ने चले हैं.’

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री के ऐलान के बाद शिवराज की तरफ इशारा कर मोहन यादव से क्या बोले खट्टर, जानिए

जहां से आए हो, वही गाड़ देंगे

सुन लो कांग्रेसियों और उनके चमचों. तुमको पता नहीं चलेगा कहां से आए हो. उज्जैन की जनता ने तुमकों कई बार धूल चटाई है. जनता तुमको जानती है. अभी भी तुम्हारी ओखात ठिकाने नहीं आई है. ये मुंह और मसूर की दाल. जीवन भर गुंडागर्दी की और उल्टे-सीधे काम किए हैं. बाबा महाकाल के मंदिर का माईक बंद कराओगे. कौन से नशे में हो. जिनको भूगोल नहीं मालूम वे चुनाव लड़ने आ गए.